क्या हाल है दोस्तों एकदम मस्त? आज के इस आर्टिकल में दोस्तों एक ऐसे टैबलेट के बारे में बताऊंगा जो की मार्किट में एकदम नया आया है और पहली बार इस ब्रांड ने अपना टैबलेट लांच किया है।ब्रांड का नाम है - Brave ARK।दोस्तों इसमें कुछ चीजें हैं जिससे ये अपने आप को स्टैंड आउट कराता है।इसके अंदर एक अच्छा प्रोसेसर है Snapdragon 8s Zen3 और टैबलेट के हिसाब से इसकी जो बैटरी है जिसे हम एक बिगेस्ट बैटरी कह सकते हैं ओ हमें 14550mh की मिलने वाली है।इसके अलावा ये लॉग इसके बॉक्स के अंदर पेन भी दे रहे हैं और इसके बारे में आपने सुना होगा या फिर वेबसाइट पर चेक किया होगा तो ये लोग अपने PC मोड को काफी ज्यादा हाईलाइट कर रहे हैं।आज के इस आर्टिकल में इस टैबलेट के बारे में मैं विस्तार से जानकारी देने वाला हूं। तो चलिए शुरू करते हैं।
परफॉरमेंस और सॉफ्टवेयर
परफॉरमेंस के लिए यहां पर जो प्रोसेसर दिया गया है वो सही दे रखा है। यहां पर आपको Snapdragon 8s Zen3 का प्रोसेसर देखने को मिल जाता है।दिक्कत यह है की इन्होने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर बहुत सारी चीजों को मेंशन ही नहीं किया है।वैसे बता दूं की इसका AnTuTu स्कोर 1.8 से 1.9 मिलियन के आसपास आता है और स्टोरेज स्कोर है न UFS 3.1 ही मिल रहा है।सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह Android 15 के साथ आता है लेकिन फ्यूचर अपडेट कितने मिलेंगे अभी जानकारी नहीं मिली है।बाकी इसके अंदर कोई एक्स्ट्रा ब्लोटवेर वगैरह नहीं आते हैं।
PC मोड
और अब यहां पर उसकी बात करेंगे जिसका मतलव आप सबसे ज्यादा जानना चाहेंगे।मैं भी यही सबसे ज्यादा जानना चाहता था की इन्होने क्या किया इसके ऊपर जिसका नाम दिया PC मोड।तो दोस्तों इसके अन्दर आपको एक PC मोड करके ऑप्शन मिलने वाला है जिसे आप जैसे ही ऑन करते हैं तो हल्का सा एक एनीमेशन आता है और यहीं से ही सारी Application आप एक्सेज कर सकते हो जैसे की PC मोड को लॉक करना या फिर क्विक करना आदि।अगर आप कनेक्टिविटी की लिए कुछ चीजें चेंज करना चाहते हैं तो आपको यहां पर सेटिंग का भी ऑप्शन मिल जाता है। इसी के साथ नीच टास्क बार में एप्लीकेशन को मिनीमाइज और मैक्सीमाइज करने का भी ऑप्शन मिल जाता है।
स्टाइलिश पेन
अब बात करेंगे इसके पेन के बारे में। तो जैसा की मैंने पहले ही बताया की यह पेन बॉक्स में ही आया था और इसके साथ हमें 2 एक्स्ट्रा टिप भी मिले थे। तो बात करें तो इस पेन में आपको तीन बटन देखने को मिल जायेगी।एक बटन पेन के ऊपर देखने को मिल जायेगी और दो बटन नीचे और साथ में टाइप C का चार्जिंग जेक भी देखने को मिल जायेगा।यहां पर आप टैबलेट में इन बटन को कस्टामाइज भी कर सकते हैं और स्लीव टाइम भी सेट कर सकते हैं।इसी के साथ पेन के ऊपर एक टेल बटन भी दिया गया है इसको प्रेस एंड ऑल करेंगे तो कनेक्ट हो जायेगा।
कैमरा
दूसरा बात कर लेते हैं कैमरे की तो यहां पर इसके बैक साइड में 13 मेगापिक्सल के कैमरे के साथ इन्होने एक फ्लैश लाइट भी दे रखा है।तो यह आपके नोट वगैरह की फोटो को आसानी से क्लिक कर देगा।कैमरा Ui अगर आप देखेंगे तो इसके सॉफ्टवेयर को हर जगह बेसिक - बेसिक मान कर चलिए तो ठीक ठाक ही कैमरा मिलता है। न ही बहुत अच्छा और न ही बहुत बुरा कैमरा है इसका।बाकी 5 मेगापिक्सल का आपको सेल्फी कैमरा भी मिल जाता है, जिससे आप वीडियो कॉल वगैरह आसानी से कर सकते हैं।
बाकी जैसा की मैंने बताया की इसका कैमरा बेसिक है न तो यहां पर आपको कोई स्कैनर वगैरह का मोड नहीं मिलता है।लेकिन आपको फाइल मैनेजर का मोड इसके अंदर कहीं भी मिल सकता है जैसे की Google की फाइल होती है।
निष्कर्ष
Brave ARK का यह पहला टैबलेट अपने दमदार प्रोसेसर, बड़ी 14550mAh बैटरी और बॉक्स में मिलने वाले स्टाइलिश पेन की वजह से अलग पहचान बनाता है। PC मोड इसे स्टडी और प्रोडक्टिविटी के लिए खास बनाता है, वहीं Android 15 का क्लीन एक्सपीरियंस भी प्लस पॉइंट है। कैमरा भले ही बेसिक हो, लेकिन ओवरऑल यह टैबलेट परफॉर्मेंस और फीचर्स के मामले में एक स्ट्रॉन्ग और यूनिक ऑप्शन साबित होता है।


0 टिप्पणियाँ