OPPO K14x 5G लॉन्च: बड़ी 6500mAh बैटरी और 120Hz स्क्रीन, खरीदना सही रहेगा?

 

OPPO K14x 5G लॉन्च: बड़ी 6500mAh बैटरी और 120Hz स्क्रीन, खरीदना सही रहेगा?

नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका Vikesh Tech ब्लॉग पर। दोस्तों आज के इस हम बात करेंगे Oppo की तरफ से लांच किये गए OPPO K14x स्मार्टफोन के बारे में।दोस्तों यह स्मार्टफोन 10 फरवरी को इंडियन मार्केट में लांच कर दिया गया था।लेकिन इस फोन की जो फर्स्ट सेल है वो आपको 16 फरवरी को Flipkart, ओप्पो की आफिशियल वेबसाइट और ऑफलाइन स्टोर पर देखने को मिलेगी।तो दोस्तों आज के इस आर्टिकल में मैं आपको इस फोन से सम्बंधित सारे स्पेशफिकेशन के बारे में डिटेल में बताऊंगा।साथ ही यह भी बताऊंगा की आपको यह फोन खरीदना चाहिए या फिर नहीं खरीदना चाहिए। तो चलिए पोस्ट में आगे बढ़ते हैं।


डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी 


डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी की अगर बात करें तो इस फोन का जो बैक पैनल है वो इसमें प्लास्टिक का दिया गया है और इस फोन का जो ओवरआल वेट होने वाला है वो हमें 212 ग्राम का देखने को मिलता है।फ़्रंट ग्लास के प्रोटेक्शन को लेकर अभी हमें कोई भी कन्फर्मेशन देखने को नहीं मिली है।

डिस्प्ले


अब बात अगर डिस्प्ले की की जाये तो इस फोन के अंदर हमें 6.75 इंच की एक HD प्लस का एक LCD पैनल देखने को मिलता है जो की 120 htz के रिफ्रेश रेट के साथ आने वाला है।इसमें साइड माउन्टेटेड फिंगरप्रिंट सेंसर ही रहेगा इनडिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर देखने को नहीं मिलने वाला है। इस फोन में कोई हाई रिज्यूलेशन वाली मूवी देखेंगे या कोई हाई क्वालिटी की वीडियो प्ले करेंगे व्यू एक्सपीरियंस आपको साधारण सा ही मिलेगा।

प्रोसेसर : परफॉरमेंस एंड गेमिंग


इस फोन के अंदर हमें डाइमेंसिटी 6300 का प्रोसेसर देखने को मिलता है, जो की एक 6 नैनोमीटर बेस आक्टाकोर प्रोसेसर रहने वाला हाई और इसी के साथ - साथ हमें USB स्टोरेज 2.2 और LPDDR 4x रैम भी देखने के लिए मिल जाता है।इस फोन का जो AnTuTu स्कोर है वो करीब 5 लाख के आस- पास रहेगा तो इससे क्लियर है की फोन का परफॉरमेंस ठीक - ठाक रहेगा।

अब अगर गेमिंग की बात करें तो इसमें आप अगर नॉर्मल टाइप की गेमिंग करेंगे बच्चों टाइप की तो आप अच्छी तरह से कर पाएंगे।ज्यादा हाई सेटिंग पर अगर आप इसमें गेमिंग करेंगे तो आपको दिक्कत हो सकती है।

बैटरी 


भाई अगर बात की जाये इस फोन की बैटरी को लेके तो इस फोन के अंदर 6500mh की बैटरी देखने को मिलती है जो की 45W की चार्जिंग और रिवर्स को सपोर्ट करने वाली है।इस फोन की बैटरी तो बहुत अच्छी होगी लेकिन फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट इसमें डाउन होगा क्योंकि इसमें कम से कम 60 या फिर 80W का सपोर्ट मिलता तो ठीक होता।

कैमरा 


OPPO K14x 5G लॉन्च: बड़ी 6500mAh बैटरी और 120Hz स्क्रीन, खरीदना सही रहेगा?


अगर बात करें कैमरे के बारे में तो इस फोन में 50+2 मेगापिक्सल का बैक कैमरा और फ़्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा देखने को मिल जायेगा।इसी के साथ ही दोनों ही कैमरों में आप 1080p तक अप टू 30fps की वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हो।तो कैमरे को तो मैं डीसेंट ही बोलूंगा क्योंकि इस प्राइस के अंदर में आपको कैमरा अच्छा ही. मिल रहा है।

ओप्पो K14x OS


दोस्तों अगर मैं बात करूँ सॉफ्टवेयर की तो यहां पर भी न मुझे थोड़ा सा धक्का ही लगा क्योंकि यहां पर आपको Android 15 के ऊपर ColourOS देखने को मिल रहा है।जो की देखा जाये तो यहां पर Android16 तो होना ही चाहिए था।2 साल के OS अपडेट और 4 साल की सिक्योरिटी पैच के अपडेट को यह स्मार्टफोन सपोर्ट करने वाला है। तो जो सॉफ्टवेयर सपोर्ट है वह हमें यहां पर एक साल कम देखने के लिए मिल रहा है।

प्राइस और लांच ऑफर


बात की जाये इस फोन के प्राइस की तो इस फोन के अंदर हमें दो वैरियंट देखने को मिलते हैं। पहला है 4GB रैम 128GB स्टोरेज वाला जिसकी प्राइस हमें ₹15,000 देखने को मिलती है और वहीं दूसरा है 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला जिसकी प्राइस ₹17,000 देखने के लिए मिल जाती है।इसी के साथ इन दोनों वैरियंट,₹1500 का कार्ड् डिस्काउंट भी देखने को मिल जाता है।

मेरा ओपेनियन : खरीदें या नहीं?


अब अगर इस फोन को लेकर अपना पर्सनल ओपेनियन की बात करूँ तो इस फोन के अंदर हमें दो कमियां देखने को मिली।पहला इस फोन का जो डिस्प्ले रिज्यूलेशन है न वो इसके अंदर हमें HD प्लस ही देखने को मिलती है।और दूसरी कमी इस फोन की प्राइसिंग और वैरियंट को लेके थी क्योंकि इस प्राइसिंग के रेंज में हमें काफी सारे फोन 6GB वैरियन्ट में देखने को मिल जाते हैं।तो अगर आपका बजट ₹15,000 के आसपास का है तो आप इस को इग्नोर करके कोई दूसरे ब्रांड का फोन कंसीडर कर सकते हो।

क्योंकि इस प्राइस रेंज के अंदर हमें और भी दूसरे ऑप्शन देखने के लिए मिल जाते हैं।तो दोस्तों आप लोगों की क्या राय है ओप्पो की तरफ से आने वाले इस स्मार्टफोन के बारे में। आप अपना ओपेनियन कमैंट्स सेक्शन में जरूर बताइयेगा, तब तक के लिए धन्यवाद।






एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ