नमस्ते दोस्तों। क्या हाल चाल? दोस्तों फाइनली नथिंग का नया फोन Nothing Phone 4a मार्केट में लांच हो चुका है और इस फोन के अंदर बहुत सारी चीजें हैं जो बेहतर कर दी गईं हैं और यह पिछले फोन से काफी क्रेजी फोन है।हमने इस फोन के बारे में पहले ही एक आर्टिकल में बताया था, लेकिन जानता हूं की आप लोग इंतजार कर रहे थे इसके फुल डिटेल रिव्यू का।तो अगर आपने भी इस स्मार्टफोन को खरीद लिया है तो नथिंग आपको सबसे पहले वेलकम करेगा और उसके बाद बॉक्स में मिलेगा आपको फोन और एक टीपीयू केस,एक टाइप सी केबल और और सिम एजेक्टर टूल वगैरह।इसी के साथ और भी बहुत कुछ चीजें इस स्मार्टफोन में आपको मिलने को मिलेंगी, तो चलिए बिना देरी के आगे बढ़ते हैं।
Nothing Phone 4a डिजाइन
तो बात करते हैं सबसे पहले डिजाइन से।तो Nothing Phone 4a का डिजाइन 3A की तुलना में काफी प्रीमियम दिखने को मिलने वाला है।वैसे यह स्मार्टफोन चार कलर में लांच हुआ है ब्लैक, ब्लू,वाइट और पिंक।लेकिन आपको बता दूं की पिंक लोगों को काफी पसंद आने वाला है।इस स्मार्टफोन का साइड फ्रेम तो प्लास्टिक का है लेकिन इसके पीछे आपको पंडा ग्लास का प्रोटेक्शन देखने को मिलने वाला है।इसका जो वेट है वो अराउंड 204 ग्राम और थिकनेस 8.5 mm की मिलेगी।यानि की यह काफी कम्फर्टेबल फोन होने वाला है।पीछे की साइड में नथिंग की ब्रांडिंग और चार हीट सिंक लाइन भी मिल जायेंगे।
Glyph बार
अब यहां पर कुछ नया अपग्रेड भी देखने को मिलता है। अब यहां पर आपको Glyph बार देखने को मिल जाता है और यहां फंक्सल वाइस हमें काफी बढ़िया लगा।इसमें आपको बहुत सारे फायदे भी देखने को मिल जाते हैं जैसे - वाल्यूम डाउन,वाल्यूम आदि।इसके बाद आप इसका टाइमर यूज कर सकते हो,एसिंशियल नोटिफिकेशन का भी फीचर है, लाइट जलना चाहिए या नहीं नोटिफिकेशन आने पर। यानि की पूरा चीज आप कस्टामाइज कर सकते हो।
डिस्प्ले
बात करें डिस्प्ले की तो यहां पर आपको मिलेगा 6.78 इंच का 1.5 LTS फ्लेससिबल एमोलेड डिस्प्ले ओ भी 4500 की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है।इस फोन का डिस्प्ले 30htz टू 120htz तक जा सकता है, जो की काफी स्मूथ देखने को मिलने वाला है।एंड HDR 10 प्लस का सपोर्ट भी आपको मिलने वाला है।तो अगर कंटेंट वगैरह कंज्यूम करना हो , गेम खेलना हो या फिर स्क्रॉलिंग करना हो यह काफी स्मूथ फील देगा।व्यूविंग आइल्स भी बढ़िया हैं कहीं भी डिस्प्ले में आपको कोई दिक्कत नहीं मिलने वाली है।
परफॉरमेंस
अब आते हैं परफॉरमेंस पे तो इस फोन में आपको Snapdragon 7s Gen4 का प्रोसेसर मिलता है।LPDDR4X रैम मिल जाता है और UFS 3.1 का स्टोरेज मिल जाता है। यह फोन दो रैम वैरियंट में लांच हुआ है 128 GB और 256 GB।तो परफॉरमेंस में भी यहां पर काफी कुछ बेहतरीन मिलने वाला है।लेकिन अगर आप यहां पर हैवी लेवल की गेमिंग अगर करते हो तो उस टाइम पर इस फोन में थोड़ा बहुत आपको दिक्कत देखने को मिल सकती है।
कैमरा
इस फोन में आपको तीन कैमरे देखने को मिल जायेंगे पहला 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस यहां पर मिल जायेगा। बाकी 32 मेगापिक्सल का यहां पर फ़्रंट कैमरा भी देखने को मिल जायेगा।भाई और यह बहुत ही ज्यादा नेचुरल टोन के साथ फोटो लेता है, स्किन टोन भी काफी ज्यादा नेचुरल है।अल्ट्रावाइड से लेकर मेन कैमरा और टेलीफोटो लेंस तीनों में ही कलर साइंस काफी कंसिस्टेंट है।
सॉफ्टवेयर
बाकी यह Android16 के साथ आता है और यहां पर 3 साल का सिक्योरिटी अपडेट भी मिल जाता है।5400mh की बैटरी भी मिल जायेगी जो की 50W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।यहां तक की ऑलमोस्ट सब कुछ मिल जाता है, जो की एक फोन में होना चाहिए।NFC मिल जायेगा, आईं ब्लास्टर मिल जायेगा, फोन काफी प्रीमीयम सा फील होता है और Wifi 7 भी आपको इस फोन में देखने को मिल जाता है।
निष्कर्ष
सो अगर पूरे फोन की बात को एक लाइन में समझें, तो यह डिवाइस उन लोगों के लिए ज्यादा सही है जिन्हें शानदार कैमरा, प्रीमियम डिज़ाइन और एक भरोसेमंद स्मार्टफोन एक्सपीरियंस चाहिए। अगर आप हैवी गेमिंग के पीछे नहीं हैं और आपको रोज़मर्रा के काम, सोशल मीडिया, फोटो-वीडियो और स्मूथ यूज़ के लिए फोन चाहिए, तो यह फोन आराम से आपकी जरूरत पूरी कर सकता है।
परफॉर्मेंस के मामले में यह फोन ठीक-ठाक और स्टेबल अनुभव देता है, हालांकि इसे बहुत ज़्यादा पावरफुल गेमिंग फोन कहना सही नहीं होगा। लेकिन डेली यूज़ में आपको कोई बड़ी परेशानी महसूस नहीं होगी।
कुल मिलाकर, अगर आपकी प्राथमिकता कैमरा, लुक और एक प्रीमियम फील है, तो इस फोन को आप बिना ज्यादा सोचे अपनी लिस्ट में रख सकते हैं। और अगर इस फोन को लेकर आपके मन में अभी भी कोई सवाल है, तो आप कमेंट में पूछ सकते हैं — मैं कोशिश करूंगा कि जल्द से जल्द उसका जवाब दे सकूँ।


0 टिप्पणियाँ