टेक्नो पोवा कर्व 2 रिव्यू: स्लिम डिजाइन के साथ 8000mAh की दमदार बैटरी

 

टेक्नो पोवा कर्व 2 रिव्यू: स्लिम डिजाइन के साथ 8000mAh की दमदार बैटरी

नमस्ते दोस्तों, क्या हाल है?दोस्तों आज हम बात करने वाले हैं टेक्नो पोवा कर्व 2 5G के बारे में।इसके अंदर आपको 8000mh की बैटरी देखने को मिल जाती है। यहां तक की 8000mh की बैटरी के हिसाब से फोन स्लिम भी लगता है।फोन के बॉक्स में आपको ट्रांसपीरियंट बैक कवर के साथ - साथ चार्जर और डेटा केबल भी मिल जायेगी।अच्छा एक बात बताऊँ की जब मैंने इस फोन को यूज किया न तो हमारे ध्यान में दो चीजें सबसे पहले सामने आईं।पहला भाई यह फोन हमें स्लिम बहुत लगा वो भी 8000mh की सिलिकॉन बैटरी होने बावजूद।दूसरा जब हम इसके पावर बटन को प्रेस करते हैं तो स्क्रीन एनीमेशन बिलकुल iPhone जैसा लगता है।तो चलिए दोस्तों बिना देरी किये इस फोन के एक - एक स्पेशीफीकेशन के बारे में विस्तार से जानें।


डिस्प्ले 


अगर हम बात करें इसकी डिस्प्ले की तो इसमें 6.78 इंच की फुल HD डिस्प्ले दी गई है जो 144htz की कर्व डिस्प्ले है।यह डिस्प्ले HDR 10 को सपोर्ट करता है, लेकिन YouTube की HDR वीडियो यहां पर केवल 2K तक ही प्ले कर सकते हैं।नेटफ्लिक्स पे HDR शो नहीं करता है,वाइड वन L1 मिल जाता है और इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर मिल जाता है।इसी के साथ आईं केयर का भी ऑप्शन मिल जाता है और 2304 htz PWM डिमिंग का भी ऑप्शन मिल जाता है और साथ ही डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए यहां पर Gorillia Glass 7i दिया गया है।

परफॉरमेंस


परफॉरमेंस की बातकरें तो यहां पर डाइमेंसिटी 7100 का प्रोसेसर देखने को मिलता है और वो भी LPDDR5x रैम और UFS 2.2 स्टोरेज के साथ।इसका जब मैंने AnTuTu स्कोर चेक किया तो मुझे 7.63 लाख के आसपास इसका AnTuTu मिला, जो की एक अच्छी बात है।वैसे एक बात बता दूं की यह जो परफॉरमेंस है वो गेमर्स के लिए नहीं है, लेकिन यहां पर BGMi 60fps का सपोर्ट मिलता है।

तीन साल के फ्यूचर अपडेट के साथ यह टेक्नो का फोन हाई OS Android 16 के साथ आता है।साथ ही यहां पर AI टू वीडियो क्रिएट का भी ऑप्शन मिल जाता है तो देखा जाये तो कहीं न कहीं परफॉरमेंस थोड़ा अच्छा है इस फोन का।

कैमरा


टेक्नो पोवा कर्व 2 रिव्यू: स्लिम डिजाइन के साथ 8000mAh की दमदार बैटरी


 अब अगर कैमरे की बात आती है तो आपको बता दूं की यहां पर 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है और 2 मेगापिक्सल का माइक्रो है और 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।लेकिन यहां पर अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस नहीं मिलता है। बाकी कैमरे से फोटो डिसेंट क्लिक हो जाती है।अब अगर वीडियो रिकॉर्डिंग की बात करें तो इसका कैमरा मैक्सिमम 2k 30fps तक वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है और सेल्फी वीडियो भी 2k 30fps तक ही आप रिकॉर्ड कर सकते हैं।

बैटरी


बैटरी की बात करें तो मित्रों तो यहां पर यह चीज काफी अच्छी है की फोन को स्लिम ट्रिम बनाने के बाद भी आपको यहां पर 8000mh की बैटरी मिलती है। इसके बावजूद फोन कर्व भी है। तो यह चीज यहां पर काफी अच्छी देखने को मिलती है की बड़ी बैटरी यहां पर डाल दी गई है वो भी 45W की फास्ट चार्जिंग के साथ।फोन को चार्ज होने में एक से डेढ़ घंटे का समय लग सकता है।वहीं इस फोन को आप अगर अच्छे से यूज करेंगे तो दो दिन का बैकअप भी आपको मिल सकता है।बाकी 25G बैड्स देखने को मिलता है जोकि बहुत कम फोन में देखने को मिलता है।

प्राइस


टेक्नो का यह फोनटेक्नो पोवा कर्व 2 दो वैरियंट के साथ आता है।पहला 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ और दूसरा 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आयेगा।इसकी जो प्राइस है वो ₹27,999 से स्टार्ट हो जाती है।जहाँ पर 2 से 3 प्रकार के ऑफर भी देखने को मिल जाते हैं। तो अगर ऑफर के हिसाब से देखेंगे तो इसकी प्राइस ₹24,999 हो जाती है।वैसे इस फोन की प्राइस थोड़ी कम की जा सकती थी ऐसा मुझे लगा।बाकी जो सारी चीजें हैं इस फोन के बारे में ओ मैंने इस आर्टिकल में शेयर कर दिया है।

निष्कर्ष


Tecno Pova Curve 2 5G उन यूज़र्स के लिए बनाया गया है जो बड़ी बैटरी के साथ स्लिम और स्टाइलिश स्मार्टफोन चाहते हैं। 8000mAh सिलिकॉन बैटरी, कर्व 144Hz डिस्प्ले और Gorilla Glass 7i इसे अपने सेगमेंट में अलग बनाते हैं। डेली के यूज और मल्टीमीडिया के लिए इसका परफॉर्मेंस संतुलित है।

हालांकि यह हार्डकोर गेमिंग और अल्ट्रा-वाइड कैमरा चाहने वालों को पूरी तरह खुश नहीं करेगा, लेकिन दो दिन का बैकअप, क्लीन HiOS और AI फीचर्स इसे एक भरोसेमंद ऑल-राउंडर बनाते हैं। कीमत थोड़ी कम होती तो यह और भी शानदार डील बन सकती थी।





Vikesh Tech

मेरा नाम विकेश रावत है, मैं एक वेब डेवलपर और अनुभवी कंटेंट राइटर हूँ। टेक्नोलॉजी और न्यूज़ मीडिया के क्षेत्र में मुझे गहरा लगाव है। Vikesh Tech Zone पर मेरी भूमिका आप सभी तक देश-दुनिया की ट्रेंडिंग खबरें, मनोरंजन, खेल, शिक्षा, और लेटेस्ट टेक गाइड से जुड़ी सटीक और भरोसेमंद जानकारी बेहद सरल भाषा में शेयर करना है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने