नमस्कार दोस्तों कैसे हो आप सब लोग? दोस्तों आपके घरवालों ने आपको लैपटॉप खरीदने के लिए केवल ₹35'000 ही दिए हैं और आपको लगता है की कम से कम 45 हजार या फिर 50 हजार तो देना ही चाहिए था फिर मैं एक अच्छा लैपटॉप परचेज कर लेता।तो दोस्तों अगर आपको यह लगता है कि, ₹35,000 के अंदर एक बढ़िया लैपटॉप नहीं मिलेगा तो ऐसा बिलकुल भी नहीं है। क्योंकि आज के इस आर्टिकल में मैं आपको कुछ ऐसे लैपटॉप के बारे में बताऊंगा जिनके अंदर आपको 16 GB रैम,Ryzen7 आक्टा कोर प्रोसेसर और Zen5 SSD 120 htz ऑफ डिस्प्ले सब कुछ मिलेगा ओ भी ₹35,000 के अंदर। तो चलिए शुरू करते हैं।
डेल का लैपटॉप
दोस्तों सबसे पहला लैपटॉप है Dell का।यह हमें ₹35,000 की प्राइस में देखने को मिल जाता है और साथ ही इसमें हमें लेटेस्ट 14 जनरेशन का प्रोसेसर देखने को मिलता है।8 GB की रैम और 512 GB SSD मिल जाती है और ये दोनों चीजें एक्सपेंडेबल हैं।सबसे खास बात यह है की इसकी रैम को हम 16 GB तक एक्सपेंड कर सकते हैं।इसी के साथ 120 htz की रिफ्रेश रेट के साथ इसमें डिस्प्ले देखने को मिल जाती है जो की 15.6 इंच की आईपीएस एंटी क्लियर डिस्प्ले है।
42W हावर्स की बैटरी के साथ यहां पर लैपटॉप के साथ 65W का अडेप्टर भी मिल जाता है।साथ ही इसकी जो टाइप सी पोर्ट है ओ फुल्ली फीचर्ड है जो चार्जिंग,डिस्प्ले और डेटा ट्रांसफर तीनों को सपोर्ट करती है।तो दोस्तों यह टोटली प्रेक्टिकल लैपटॉप है आप इसे जरूर खरीदें।
असूस वीवोबुक 15 लैपटॉप
इसके बाद आता है Asus का वीवोबुक 15 लैपटॉप।जी हाँ अगर आपको रोजाना टास्क करने हैं, स्टडी करनी है या फिर ऑफिस के लिए ले जाना है तो आप इसे जरूर कंसीडर करें।इसका जो प्राइस है वो भी 35 या फिर 36 हजार के करीब ही होता है।इसमें हमें Intel का i3 प्रोसेसर दिया गया है वो भी 13 जनरेशन के 1315 U के साथ।इसी के साथ 8GB रैम मिल जाती है जो की 24 GB तक एक्सपेंडेबल है और 512 GB की SSD मिल जाती है।15.6 इंच की 60 htz के रिफ्रेश रेट के साथ एक फुल एचडी की डिस्प्ले मिल जाती है।
इसमें हमें 42W हावर्स की बैटरी मिल जाती है और तीन USB टाइप A पोर्टेस मिल जाते हैं।
HDMI और 3.5 mm का जैक भी मिल जाता है। यानि सबकुछ आपको इस लैपटॉप के अंदर मिल जाता है,तो इसे आप जरूर कंसीडर करें।
Hp का लैपटॉप
यह हमें ₹35,000 की प्राइस में देखने को मिल जायेगा। लेकिन इसका प्राइस कभी - कभी ₹37,000 तक बढ़ जाता है।इसमें i3 का 1315 का प्रोसेसर देखने को मिल जाता है और इसका प्रोसेसर बिलकुल सेम Asus के लैपटॉप की तरह ही है।लेकिन रैम इसकी ज्यादा है जो की 12 GB की है और यह हमें पहले से ही प्रीइंस्टाल मिल जाती है।512 GB SSD है तो देखा जाये यह एक एक्सपेंडे बल लैपटॉप है।
इसी के साथ 15.6 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले 250 नीट्स वाली ब्राइटनेस के साथ देखने को मिल जाती है और 41W हावर्स की बैटरी भी देखने को मिल जाती है।Hp इंडिया का प्रोफेशनल लैपटॉप है यहां इसकी सेल सर्विस भी नंबर 1 पर है।ऑफिस के लिए, ऑनलाइन क्लासेज, जूम मीटिंग के लिए या फिर ब्राउजिंग सबकुछ यह लैपटॉप आसानी से करवा देगा।
Lenovo का लैपटॉप
दोस्तों Lenovo के अंदर आपको मोस्ट
पावरफुल प्रोसेसर देखने को मिल जाता है वो भी मात्र ₹37,000 की प्राइस में।इस लैपटॉप में आपको 77730U का प्रोसेसर देखने को मिल रहा है।प्राइवेसी शटर कैमरा आपको इसके अंदर देखने को मिल जायेगा।180° हिंच दे रखी है।16GB की रैम आपको पहले से ही प्रीइंस्टाल मिल रही है।अब इस बजट के अंदर इतने फीचर्स मिलना बहुत ही रियर बात है।इसी के साथ इसके रैम को हम 48 GB तक एक्सपेंड कर सकते हैं। यहां पर आपको 15.6 इंच की डिस्प्ले मिल रही है वो भी 512 GB SSD के साथ।250 नीट्स की ब्राइटनेस और 60 htz का रिफ्रेश रेट भी यहां पर मिल जाता है। साथ ही 38W हावर्स की बैटरी के साथ 60W का अडेप्टर भी मिल जाता है।तो आप इसे पर्चेज करें।
निष्कर्ष
दोस्तों अब आ जाते हैं फाइनल स्टेप पर जहाँ अगर आपका बजट ₹35,000 तक सीमित है, तो भी आपके पास अच्छे और भरोसेमंद लैपटॉप्स के कई शानदार विकल्प मौजूद हैं। Dell, Asus, HP और Lenovo जैसे ब्रांड्स इस प्राइस रेंज में दमदार प्रोसेसर, SSD स्टोरेज और एक्सपेंडेबल RAM के साथ बेहतरीन परफॉर्मेंस देते हैं। रोजाना के काम, स्टडी और ऑफिस यूज़ के लिए ये लैपटॉप पूरी तरह सक्षम हैं।
इस बजट में सही लैपटॉप चुनते समय आपको अपनी जरूरतों पर ध्यान देना चाहिए। अगर सर्विस और स्टेबिलिटी चाहिए तो HP या Dell बेहतर हैं, वहीं ज्यादा पावर और RAM के लिए Lenovo अच्छा ऑप्शन है। कुल मिलाकर, कम बजट में भी अगर आप आप समझदारी से इन में किसी एक को पर्चेज करते हैं तो भी आपको ये लैपटॉप निराश नहीं करने वाले हैं।
0 टिप्पणियाँ