पैसे बचाइए और स्मार्ट बनिए: गूगल के बेहतरीन मुफ्त एआई टूल्स

 

पैसे बचाइए और स्मार्ट बनिए: गूगल के बेहतरीन मुफ्त एआई टूल्स

नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका आज के एक शानदार ब्लॉग पोस्ट में। दोस्तों अगर आप भी AI टूल्स का हर महीना 200 से 4000 मंथली पेमेंट कर रहे हो तो आपको बता दूं की आप सचमुच पैसा बर्बाद कर रहे हो।क्योंकि Google ने जल्द ही अभी अपने 7 AI टूल्स को लांच कर दिया है जो की एकदम फ्री होने वाले हैं। अब बात यह नहीं है की वो फ्री हैं, बल्कि बता यह है की वो पैड टूल से भी अच्छा परफॉरमेंस दे रहे हैं।दोस्तों मैं खुद अगले एक महीनों से इन Tools को टेस्ट कर रहा हूं।इसलिए आज के इस आर्टिकल में मैं आपको बताऊंगा की ये कौन- कौन से टूल्स हैं और कौन से टूल्स की क्या - क्या स्पेसलिटीज हैं, तो चलिए बिना देरी किये शुरू करते हैं।


गूगल Ai स्टूडियो


पैसे बचाइए और स्मार्ट बनिए: गूगल के बेहतरीन मुफ्त एआई टूल्स



यह Google के द्वारा लांच किया गया एक फ्री Ai टूल है जिससे आप एनिमटेड वीडियोज,वेबसाइट,ऐप्प और लैंडिंग पेजेस फ्री में बनवा सकते हो।इस टूल को यूज करना काफी सिंपल है बस आप लॉग इन पर क्लिक कीजिये और बिल्ड पर क्लिक कीजिये और सिंपल इंग्लिश या फिर हिंदी में बताइये की तुम्हें किस प्रकार के प्रोडेक्ट के लिए कोड चाहिए। फिर Gemini खुद से कोड लिख देगा और स्ट्रक्चर बनाकर उसे डिजाइन कर देगा।अब आप इसमें रियलटाइम में कलर,लोगो और लेआउट वगैरह सब कस्टामाइज कर सकते हो।यहां तक की आप इससे बटन, एनीमेशन, स्क्रॉल, इफेक्ट हावर स्टेट्स भी करवा सकते हो।

गूगल Opal


पैसे बचाइए और स्मार्ट बनिए: गूगल के बेहतरीन मुफ्त एआई टूल्स



इस टूल की हेल्प से आप लीड क्वालिफिकेशन आटोमेट कर सकते हो।कंटेंट आईडिया जनरेट कर सकते हो और इंटरनल वर्क फ्लोस ऑटोमेट कर सकते हो।इस टूल का भी यूज करना काफी इजी है।इसके लिए आप इसमें होम पेज ओपेन कीजिये और क्रिएट न्यू पर क्लिक कीजिये। अब सिंपल इंग्लिश में अपना वर्कफ्लो डिसक्राइब कर दो फिर इसके बाद Ai खुद से नोट बेस्ड विजुअल ऑटोमेशन बना देगा।फिर पहले टेस्ट करो। इनपुट आउटपुट को विजुअली ट्विकर्स करके देखो और फिर डन कर दो।आप इसमें मल्टीपल ट्रिगर भी ऐड कर सकते हो कनेक्ट कर सकते हो जैसे अपने ईमेल को,Google सीट को या फिर स्लैक नोटिफिकेशन को।

नोटबुकLM


पैसे बचाइए और स्मार्ट बनिए: गूगल के बेहतरीन मुफ्त एआई टूल्स



दोस्तों आपको बता दूं की यह टूल डॉक्यूमेंट को एक्सप्लेनर वीडियो में कन्वर्ट करने के लिए बहुत अच्छा टूल है।आप किसी भी डॉक्यूमेंट को किसी भी पीडीएफ को इस टूल की मदद से प्रेजेंटेशन में बहुत अच्छी तरह से बहुत कम समय में कन्वर्ट कर सकते हो।अब आपको बता दूं की आप इसे यूज कैसे करेंगे?आपको बता दूं की बस आप इस टूल ( नोटबुकLM ) को ओपेन करो और अब अपने आर्टिकल या पीडीएफ को इसमें अपलोड कर दो।

फिर वीडियो ओवरव्यू पर क्लिक करो। यहां पर आप अपने टोन को कस्टामाइज भी कर सकते हो अपने हिसाब से।अब यहां पर आपको एक प्रोफेशनल वीडियो मिल जायेगा ओ भी Ai Naretion के साथ।दोस्तों यह टूल अन्य पैड टूल के मुकाबले पूरा फ्री टूल है, जिसे आप यूज कर सकते हो।

Pomelli


पैसे बचाइए और स्मार्ट बनिए: गूगल के बेहतरीन मुफ्त एआई टूल्स



अब टूल नंबर चौथा है Pomelli।यह टूल बेसिकली उन लोगों के लिए है जिनको ग्राफिक्स बनाने में ज्यादा प्रॉब्लम आती है और वो ग्राफिक डिजाइनर हायर नहीं कर पाते हैं।उन लोगों को यह टूल काफी काम आयेगा।पर इसे यूज कैसे करना है? इस टूल पर आप अपनी वेबसाइट का यूआरएल पेस्ट कर दो।फ़िर Ai तुम्हारे ब्रांड का कलर, फोंट मैसेंजिंग को इनालाइज करेगा और पोस्ट के लिए कैंपियन जनरेट करके दे देगा।यहां तक की पोमली एक सीजनल कैम्पियन भी कर सकता है जैसे कि - फेस्टिवल्स,सेल्स, इवेंट्स प्रोडेक्ट ड्रॉप्स और भी बहुत कुछ।

Gemini कैनवास


पैसे बचाइए और स्मार्ट बनिए: गूगल के बेहतरीन मुफ्त एआई टूल्स



इसमें आप अपने प्रजेन्टेशन को इंस्टेंटली क्रिएट कर सकते हो।अब सवाल यह आता है की यह मिलेगा कहाँ आपको?तो दोस्तों आप Google Gemini पर जाओ फिर टूल सेक्शन में जाओ और कैनवास सिलेक्ट करो।यह टूल बिजनेस प्लान को प्रजेन्टेशन में कन्वर्ट करने के लिए एक बेस्ट टूल है।चाहे आपको रिपोर्ट को पिच टैक्स बनाना है या फिर ट्रेनिंग ड्रॉग्स को स्लाइड बनाना है दोनों काम करके दे देगा यह टूल।पर इसे यूज कैसे करना है।

इसके लिए टेक्स्ट हैवी डॉक्यूमेंट का उपयोग करो और उसे यहां अपलोड करो।फिर Ai को  कमांड दो की क्रिएट ए प्रजेन्टेशन विथ विजुअल फॉर इच सेक्शन।फिर हर एक स्लाइड को अच्छे से रिव्यू करो, थोड़ा सा ट्विक करो और Google Slide में एक्सप्लोर कर दो।

निष्कर्ष


दोस्तों, अगर आप अब तक महंगे AI टूल्स पर हर महीने पैसा खर्च कर रहे थे, तो अब रुकने का समय है। Google के ये फ्री AI टूल्स न सिर्फ पैसे बचाते हैं, बल्कि काम को तेज, आसान और प्रोफेशनल भी बना देते हैं।

चाहे वेबसाइट बनानी हो, ऑटोमेशन चाहिए, प्रेजेंटेशन या ग्राफिक्स तैयार करने हों—ये टूल्स हर जरूरत को पूरा करते हैं। सही जानकारी और सही इस्तेमाल से आप बिना एक रुपया खर्च किए शानदार रिजल्ट पा सकते हैं।






एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ