नमस्कार दोस्तों क्या हाल चाल है?दोस्तों आज के इस आर्टिकल में मैं आपको बताऊंगा Lava Agni 4 स्मार्टफोन के बारे में। लावा अग्नि 4 इंडिया में लांच हो चुका है और इसके बारे में आपको बहुत सारे आर्टिकल मिल रहे होंगे।साथ ही यह भी बताया जा रहा है की यह वन ऑफ द बेस्ट स्मार्टफोन है जिसने लोगों को बहुत प्राउड फील करवाया है।लेकिन वास्तव में रियलटी क्या है आज हम उसी के बारे में बात करेंगे।साथ ही यह भी बात करेंगे की कहाँ पर लावा ने एक अच्छा स्पेशीफिकेशन दिया है और कहाँ पर यह और बेहतर कर सकता था। तो चलिए बिना किसी देरी के ब्लॉग पोस्ट में आगे बढ़ते हैं।
Lava Agni 4 बिल्ड क्वालिटी एंड डिजाइन
दोस्तों अब बात करूँ इसके बिल्ड क्वालिटी की तो भाई बिल्ड क्वालिटी इसकी काफी जबरदस्त है।यहां पर अगर आप देखेंगे तो इसके बैक साइड में एक ग्लास बैग देखने को मिल रहा है जो की ऐजे ग्लास प्रोटेक्शन के साथ यहां पर मिल रहा है। इसके साइड में एल्युमीनियम फ्रेम देखने को मिल रही है। वहीं Gorillia Glass 5 का प्रोटेक्शन,8.6 की थिकनेस और 208 ग्राम का वेट यहां पर देखने को मिल जाता है।साथ यहां पर आपको IP 64 की रेटिंग भी देखने को मिल जाती है।
यहां पर इस स्मार्टफोन का डिजाइन भी काफी बढ़िया लग रहा है, जहाँ पर आपको इसके बैक साइड में ड्यूल कैमरा हाउसिंग देखने को मिल रही है।नीचे सेंटर में आपको अग्नि की ब्रांडिंग भी देखने को मिल रही है। इसी के साथ फ्रंट साइड में एक सेंटर पंच होल के साथ फ्लैट डिस्प्ले भी मिल जाता है।87.7 का यहां पर इसका बॉडी रेशियो बताया जा रहा है। तो ओवरऑल यहां पर डिजाइन भी काफी अच्छा है इस स्मार्टफोन का।
Lava Agni 4 डिस्प्ले
तो बात करूँ इस स्मार्टफोन के डिस्प्ले की तो भाई प्राइस पॉइंट के हिसाब से डिस्प्ले तो जस्टीफाई करता ही है।यहां पर आपको 6.67 इंच का 1.5K बिट्स का एमोलेड पैनल देखने को मिल जाता है।वहीं 2712*120 पिक्सल का स्क्रीन रिज्यूलेशन भी मिल जाता है।इसी के साथ 20:9 का स्पेक्स रेशियो दिया गया है और 2400 नीट्स का पीक ब्राइटनेस दिया गया है।120 htz का रिफ्रेश रेट दिया गया है और HDR 10 प्लस का यहां पर वाइडवाइनL1 का सपोर्ट मिल जाता है।तो डिस्प्ले क्वालिटी यहां पर टॉप नच है।
परफॉरमेंस
अब बात करूँ परफॉरमेंस की न तो यह एक इंडियन ब्रांड है तो भाई यहां पर परफॉरमेंस भी तगड़ा होने वाला है।यहां पर इस डिवाइस को शक्ति प्रदान करता है MediaTek की तरफ से डाइमेंनसिटी 8350 का प्रोसेसर, जोकि काफी दमदार प्रोसेसर है।साथ ही यह 4nm पर बेस्ड है जो की काफी खतरनाक काम करता है और इसी के साथ यहां पर थर्मल मैंनेजमेंट का भी सपोर्ट दिया गया है।लेकिन बात करें इसके CPU आर्केटेकचर की तो यहां पर चार कोर मिलते हैं कोटेक्स A715 वाले जो की 3.35 गीगा hz पर क्लाक किये गए हैं और वहीं चार कोर मिलते हैं A510 वाले जो की 2.20गीगा hz पर क्लॉक किये गये हैं।परफॉरमेंस भाई साहब कातिलाना है यहां पर परफॉरमेंस को लेकर कोई शिकायत नहीं है।
कैमरा
बाकी कैमरे की बात करें दोस्तों तो यहां पर 50 मेगापिकसल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जहाँ पर आप 4K 60 fps पे वीडियो शूट कर सकते हैं।सेकेंडरी में कोई टेलीफोटो नहीं है पर 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड दिया गया है,जो की मुझे अच्छा नहीं लगा यहां पर कम से कम 50 मेगापिक्सल का तो देना ही चाहिए था।बाकी 50 मेगापिक्सल का एक सेल्फी शूटर दिया गया है जिससे इसमें भी आपको 4K 60 fps पर वीडियो शूट कर सकते हैं।
बैटरी
अब चलिए बात कर लेते हैं इस स्मार्टफोन के बैटरी की।यहां पर इस डिवाइस की बैटरी कुछ खास नहीं मिलने वाली है मतलब एवरेज ही है।यहां पर इस स्मार्टफोन में जान फूंकने के लिए मिल जाती है पूरे 5000mh की बैटरी ओ भी 66W की चार्जिंग सपोर्ट के साथ। चार्जर बॉक्स में ही मिल जाता है।लेकिन यहां पर एक बात बताऊँ की अगर आप नॉर्मली यूज करते हैं तो बैकअप पूरा दिन का मिल जाता है।
वैरियंट एंड प्राइस
अब बात करें इसके वेरियट्स और प्राइस की तो यहां पर केवल एक ही सिंगल वेरियंट के साथ यह स्मार्टफोन आता है वो भी 8 GB रैम और 256 GB स्टोरेज के साथ। इसके साथ ही जो प्राइस है वो है ₹26,999 जो की Amazon पर लिस्ट है आप वहां पर जाकर इसे खरीद सकते हैं।तो यह स्मार्टफोन मुझे तो अच्छा लगा बाकी अगर खरीदते समय कार्ड वगैरह लगाएंगे तो एक अच्छा डिस्काउंट भी मिल जाता है।बिल्ड क्वालिटी से लेकर डिस्प्ले तक यहां तक की परफॉरमेंस भी इसका काफी अच्छा लगता है।14 लाख के करीब इसका AnTuTu स्कोर है, कोई खराबी नहीं हैं, अगर आप चाहें तो Amazon की वेबसाइट पर जाकर इसे पर्चेज कर सकते हैं।
निष्कर्ष
Lava Agni 4 एक मजबूत भारतीय स्मार्टफोन के रूप में सामने आता है, जिसमें शानदार बिल्ड क्वालिटी, टॉप-क्लास 1.5K AMOLED डिस्प्ले और दमदार Dimensity प्रोसेसर मिलता है। परफॉरमेंस के मामले में यह काफी भरोसेमंद है और रोज़मर्रा से लेकर हेवी टास्क आप इसमें आसानी से पूरा कर सकते हैं।हालांकि कैमरा सेकेंडरी सेंसर और बैटरी में थोड़ा बेहतर किया जा सकता था, फिर भी ₹26,999 की कीमत पर यह एक वैल्यू-फोकस्ड और प्राउड-फील कराने वाला एक शानदार विकल्प है।


0 टिप्पणियाँ