Tecno Spark Go 3 में बिना सिम कॉलिंग? जानिए पूरा सच

 

Tecno Spark Go 3 में बिना सिम कॉलिंग? जानिए पूरा सच

नमस्कार दोस्तों, जैसा की आपको बता दूं की 2026 की शुरुआत तो हो चुकी है।मैंने काफी सारे फोन का रिवियू भी किया है यानि की काफी सारे फोन पहले से ही लांच हो चुके हैं। तो अब टेक्नो का 2026 का सबसे पहला लांच है Tecno Spark Go 3।यह एक ऑफोर्डेबल रेंज का फोन है, जो काफी चीप प्राइस में आपको देखने को मिल सकता है।देखिये एक बात क्लियर कर दूं दोस्तों की हर फोन सभी के लिए नहीं होता है क्योंकि हर फोन की अलग अपनी एक ऑडियन्स होती है।वैसे ही क्या पता इसकी अलग ही ऑडियन्स हो जिनको ऐसे फोन खरीदना होता है।अगर आपको इसको नहीं भी खरीदना है, तो इस आर्टिकल को उनके पास जरूर शेयर कीजियेगा दोस्तों, जो इस तरह के फोन खरीदना चाहते हैं। तो चलिए बिना देरी की आर्टिकल में आगे बढ़ते हैं।


Tecno Spark Go 3 डिजाइन एंड बिल्ड क्वालिटी 



डिजाइन और बिल्ड की बात करें तो देखिये दोस्तों एक चीज मैं कहूंगा की प्राइस के हिसाब से डिजाइन इसकी जबरदस्त है।इसके दोनों तरफ फ़्रंट और बैक की तरफ पॉलीकार्बोनेट का फ्रेम देखने को मिलता है और ड्यूल टोन आपको मिल जाता है।साथ ही यह फोन ग्रे, ब्लू, ब्लैक ऐसे कई मल्टीपल कलर के साथ आता है।साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर देखने को मिल जाता है और फुल साइड सिम स्लॉट भी मिल जाता है। जहाँ पर आप दो सिम कार्ड लगा सकते हो।

इसी के साथ सिंगल स्पीकर देखने को मिल जाता है, सिंगल माइक मिल जाता है और USB टू वाला पोर्ट भी इसमें दिया गया है।यहाँ तक की इसमें IP64 की रेटिंग और ब्लास्टर भी मिल जाता है।


Tecno Spark Go 3 डिस्प्ले 



जी हाँ दोस्तों डिस्प्ले आपको 6.74 इंच की एक बड़ी और काफी अच्छी डिस्प्ले यहाँ पर आपको देखने को मिल रही है और vo भी एक एचडी प्लस की डिस्प्ले है।इसकी डिस्प्ले आईपीएस LCD डिस्प्ले है, जिसमें आपको 120 htz की हाई रिफ्रेश रेट मिल जाती है।240 htz का टच सैंपलिंग रेट और 580 नीट्स का हाई ब्राइटनेस मोड देखने को मिल जाता है।तो देखा जाये तो प्राइस के हिसाब से इसका डिस्प्ले काफी अच्छा होने वाला है।बाकी आप ड्यूल सिम के साथ इसमें 4G भी यूज़ कर सकते हो।


Spark Go 3 परफॉरमेंस


Tecno Spark Go 3 में बिना सिम कॉलिंग? जानिए पूरा सच



यह फोन Android 15 और iOS 15 के साथ आता है।अपडेट के बारे में हमें ब्रांड की तरफ से अभी कोई इनफार्मेशन नहीं मिली है।बाकी इसके अलावा इसमें कुछ प्रीइनस्टॉल ऐप्प दिए गए हैं, वो आप निकाल सकते हैं, एड्स आते हैं उन्हें आप डिसेबल कर सकते हैं।स्टॉक डायलर मिल जाता है, जिससे आप कॉल रिकॉर्डिंग वगैरह कर सकते हैं।इसी के साथ AI फीचर्स भी अच्छे - अच्छे देखने को मिल जायेंगे और इनका AI असिस्टेंट भी आपको मिल जायेगा। तो प्राइस के हिसाब से यह फोन मुझे काफी बढ़िया लगा।


कैमरा



अब चलिए बात कर लेते हैं कैमरे की तो इसके बैक साइड में आपको ड्यूल कैमरा सेटअप देखने को मिल जायेगा।जबकि इसका प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सेल का होगा जिसमें आपको AI फीचर वगैरह देखने को मिल जायेगा।8 मेगापिक्सेल का सेकेंडरी कैमरा और 8 मेगापिक्सेल का सेल्फी कैमरा आपको देखने को मिल जायेगा। यहां तक की कैमरे से आपको फुल एचडी का सपोर्ट भी मिलेगा। तो देखा जाये तो प्राइस के हिसाब से कैमरे के साथ कोई कम्प्रोमाइज नहीं किया गया है कैमरा आपको अच्छा मिल रहा है।


नेटवर्क एंड कनेक्टिविटी



इसके जो सेंसर्स हैं ओ सारे चिपसेट को सपोर्ट करने वाले होंगे जैसे की प्रोक्सीमिटी, लाइट, जयस्कॉपी आदि।इसमें आपको एक फीचर काफी बढ़िया देखने को मिल रहा है वो है इसका नो नेटवर्क कम्युनिकेसन। जो की क्या करता है की अगर आपके पास स्पार्क या फिर पोवा वाला फोन है, तो आप स्पार्क टू स्पार्क या फिर पोवा टू स्पार्क फ्रीलिंक करके ऐप्प मिलता है जहाँ आप ऐप्प के जरिये विदाउट नेटवर्क इन फोन से कम्युनिकेट कर सकते हो।जैसे की मैसेज भेजना हो या फिर किसी को कॉल करना जो 1.5 Km के रेंज में यह अच्छे से काम करता है।तो बिना सिम कार्ड के भी आप आराम से किसी को कॉल या मैसेज कर सकते हो, तो यह काफी अच्छा फीचर है।


बैटरी


बैटरी की बात करें तो फोन की बैटरी जो है न वो आपको 5000mh की देखने को मिल जाती है। इसी के साथ इसके बॉक्स में आपको 10W का एडपटर देखने को मिल जायेगा, जो 15 W को सपोर्ट करता है। डेढ़ या दो घंटे में फोन फुल चार्ज हो जाता है और बैटरी भी इसकी काफी अच्छा चलती है। हमने बैटरी चेक करने के लिए एक दिन काफी अच्छी तरह से इस फोन को यूज़ किया था, जिसमें हमें पूरा दिन का बैकअप मिल गया था।


निष्कर्ष



प्राइस के बारे में देखा जाये तो यह फोन 8,999 यानि की 9,000 तक का देखने को मिल जाता है।अब भाई प्राइस यहां पर थोड़ी ज्यादा लग रही है, जो थोड़ी कम होनी चाहिए थी।क्योंकि यह फोन 4G फोन है, तो 8,999 के हिसाब से प्राइस थोड़ी ज्यादा लग रही है।बाकी ओवरआल सब ठीक लग रहा है।वैसे देखा जाये तो यह एक बजट लेबल फोन है, फिर भी हमें इस फोन में कोई दिक्कत नहीं लग रही है।अगर दोस्तों आप इस फोन को लेना चाहते हो तो आप ले सकते हो अगर आपके पास बजट है तो।इस फोन की स्टार्टिंग 8,999 से है और यह आपको Flipkart पर मिल जायेगा।











एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ