दोस्तों फाइनली Vivo की X200 सीरीज का एक और जबरदस्त स्मार्टफोन इंडिया में लांच होने वाला है, जिसका नाम है Vivo X200ट। इस स्मार्टफोन को कंपनी ने खुद टीज किया है और इसकी Microsite फ्लिपकार्ट पर लाइव हो चुकी है। हाँलाकि इसके लांच डेट के बारे में अभी कन्फर्म नहीं हुआ है, लेकिन यह कन्फर्म है की यह स्मार्टफोन इंडिया में बहुत जल्द ही लांच होने वाला है। लेकिन उससे पहले मैं आपके लिए इस स्मार्टफोन के कुछ स्पेशफिकेशन लेकर आ गया हूं और साथ ही यह कब लांच होगा इसके बारे में भी बताऊंगा।उससे पहले आपको बता दूँ की यह जो स्मार्टफोन है इसके बारे में अभी कुछ कन्फर्म नहीं हुआ है लेकिन लीक्स के अनुसार जो कुछ जानकारी मुझे मिली है इस स्मार्टफोन के बारे में ओ मैं आपको बताने वाला हूं। तो चलिए बिना किसी देरी के ब्लॉग पोस्ट में आगे बढ़ते हैं।
Vivo X200 T लांच डेट
दोस्तों इस स्मार्टफोन के बारे में अभी कुछ क्लियर नहीं हुआ है की यह चाइना में लांच होगा या फिर इंडिया में।लेकिन यह स्मार्टफोन आपको जनवरी के अंत तक देखने को मिल जायेगा।अब इसकी पूरी स्पेक्स बाहर आ चुकी है और यहाँ तक की प्राइस ब्रेकेट क्या होगी वो भी आपको इस आर्टिकल में जानने को मिल जायेगा।तो चलिए अब इसके बिल्ड क्वालिटी पर थोड़ी बात कर ली जाये।
Vivo X200 T बिल्ड क्वालिटी एंड डिजाइन
अगर इस स्मार्टफोन के बिल्ड क्वालिटी की बात करूँ तो दोस्तों इसमें कोई संदेह नहीं है की इसकी बिल्ड क्वालिटी एकदम ललन टॉप है।यहाँ पर इसमें आपको ग्लास बैक तो मिलेगा ही साथ ही इसमें आपको एल्युमीनियम फ्रेम ग्लास फ़्रंट भी मिलने वाला है।लेकिन फ़्रंट में आपको किस चीज की प्रोटेक्शन मिल रही है? लीक्स के अनुसार यहाँ आपको शार्ट सेंसेशन का अल्फा ग्लास प्रोटेक्शन देखने को मिलने वाला है।वहीं पर आपको 8Mm के थिकनेस के साथ फोन का वेट लगभग 203 ग्राम देखने को मिलने वाला है। वहीं इस स्मार्टफोन में IP 68 और 69 दोनों की रेटिंग मिल रही है, जो फोन को धूल और पानी दोनों से प्रोटेक्ट करने वाली है।
वहीं अब बात कर लेते हैं फोन के डिजाइन की।लीक्स के अनुसार फोन की डिजाइन Vivo X200 सीरीज को ही फॉलो करेगी।जहाँ पर आपको इसके बैक साइड में टॉप पर सर्कुलर शेप में ट्रिपल कैमरा हाउसिंग एलएडी फ्लैश के साथ मिलने वाला है।वहीं फ़्रंट में आपको पंच होल के साथ फ्लैट डिस्प्ले देखने को मिल जायेगा।वहीं कलर्स की बात करें तो यह स्मार्टफोन मुख्यतः 3 कलर्स के साथ देखने को मिलेगा पहला ब्लैक दूसरा, वाइट और तीसरा ब्लू हो सकता है।
Vivo X200 T डिस्प्ले
जहाँ तक बात करूँ डिस्प्ले की तो इसका डिस्प्ले टॉप क्वालिटी का होने वाला है, जो की काफी लार्ज होगा।डिस्प्ले 6.67 इंचेज 1.5 के रिज्यूलेशन के साथ देखने को मिल जायेगा, जिसके अंदर 120htz का रिफ्रेश रेट होगा। वहीं 5000 नीट्स की पीक ब्राइटनेस देखने को मिलने वाली है।डिस्प्ले काफी अच्छा है, खासकर गेमिंग लवर्स को यह एक बेहतरीन अनुभव कराएगा।
परफॉरमेंस
चलिए अब बात करते हैं परफॉरमेंस की।इसमें MediaTek की तरफ से डाइमेंसिटी 9400 प्लस का एक दमदार प्रोसेसर देखने को मिलता है,जो की काफी अच्छा प्रोसेसर है।जिसके चलते आप इसमें हाइ लेबल की गेमिंग भी कर सकते हो।साथ ही इसमें आपको रैम LPDDR 5X देखने को मिलेगी और और स्टोरेज टाइप आपको UFS 4.1 देखने को मिल सकता है।प्रोसेसर के साथ रैम रोम टाइप भी इसमें काफी अच्छा दिया गया है।रही बात AnTuTu स्कोर की तो 2567000 देखने को मिल रहा है। यानि की कुल मिलाकर परफॉरमेंस आपको टॉप लॉन्च मिलने वाली है।
कैमरा
अब सवाल है की इस फोन का कैमरा कैसा होगा?तो दोस्तों कैमरा पूरे सेंसर के साथ हमारे पास आ चुका है।इसमें हमें तीन कैमरा सेटअप देखने को मिल जायेगा और तीनो ही कैमरा दमदार हैं।इसमें आपको सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सेल का सेंसर देखने को मिलेगा जो की 50 मेगापिक्सेल का तो होना ही चाहिए था हमारे हिसाब से।वहीं इसके रियर में ट्रिपल लेयर कैमरा सेटअप देखने को मिलता है और तीनों ही 50 मेगापिक्सेल का लेंस होने वाले हैं।मेन सेंसर आपको ओएस के साथ देखने को मिलेगा और साथ ही इसमें आपको टेलीफोटो, पेरिस्कोप और अल्ट्रावाइड ऐसे तीनों लेंस देखने को मिलने वाले हैं।
Vivo X200T बैटरी
दोस्तों जहाँ तक अब बात आती है बैटरी की तो इस डिवाइस को चलाने के यहाँ पर मिलेगी 6200mh की बैटरी ओ भी 90W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ। चार्जर आपको बॉक्स में मिल जायेगा।हमारे हिसाब से ये बैटरी आपका बैकअप शानदार निकाल देगी, लेकिन ओ आपके यूज़ करने के ऊपर डिपेंड करता है।अदर फीचर की बात करें तो दोस्तों इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट, स्कैनर वगैरह प्रोवाइड कर दिया जायेगा और साथ में आपको Android 16 आउट ऑफ द बॉक्स देखने को. मिलने वाला है।
Vivo X200T प्राइस
प्राइस की जो ब्रेकेट बताई जा रही है वह 55,000 से लेकर 63, 000 के बीच में देखने को मिल सकती है।यानि देखा जाये तो अब प्राइस तो इसकी ज्यादा है दोस्तों, लेकिन अगर प्राइस ज्यादा नहीं होती तो यह स्मार्टफोन 40 या फिर 45 हजार के आसपास देखने को मिल सकता था।लेकिन यहाँ पर 55 से 63,000 के बीच में इसकी प्राइस बताई जा रही है और वहीं बताया जा रहा है की चाइना में यह फोन Vivo X200s के नाम से देखने को मिल सकता है।वैसे हिसाब से प्राइस पॉइंट कैसे होना चाहिए दोस्तों कमैंट्स बॉक्स में अपना ओपेनियन जरूर दीजियेगा।
निष्कर्ष
कुल मिलाकर Vivo X200T उन यूज़र्स के लिए एक पावरफुल और प्रीमियम स्मार्टफोन साबित हो सकता है,जो शानदार परफॉर्मेंस, बेहतरीन डिस्प्ले और दमदार कैमरा की तलाश में हैं। इसकी मजबूत बिल्ड क्वालिटी, जबरदस्त प्रोसेसर और बड़ी बैटरी इसे फ्लैगशिप कैटेगरी में मजबूती से खड़ा करती है। हालांकि कीमत थोड़ी ज्यादा लग सकती है, लेकिन फीचर्स को देखते हुए यह डिवाइस टेक्नोलॉजी और परफॉर्मेंस का बेहतरीन कॉम्बिनेशन पेश करता है। अब देखना दिलचस्प होगा कि ऑफिशियल लॉन्च के बाद यह स्मार्टफोन यूज़र्स की उम्मीदों पर कितना खरा उतरता है।


0 टिप्पणियाँ