Redmi Note 15 5G Review in Hindi: क्या यह फोन लेने लायक है? जानिए सच्चाई

 

Redmi Note 15 5G Review in Hindi: क्या यह फोन लेने लायक है? जानिए सच्चाई

हेल्लो दोस्तों कैसे हो आप लोग?आशा करता हूं आप लोग ठीक होंगे। दोस्तों जैसा की Redmi Note 15 5G को इंडिया में लांच कर दिया गया है और इसकी जानकारी आपको विस्तार से हमारे इस आर्टिकल में आपको मिलने वाली है।आज के इस आर्टिकल में हम आपको बतायेंगे की यह स्मार्टफोन कैसा है? प्राइस के हिसाब से यह खरीदने लायक है या फिर नहीं। लेकिन क्या प्राइस के हिसाब से इसमें अच्छे फीचर देखने को मिलेंगे।तो दोस्तों पूरी जानकारी के लिए आर्टिकल में अंत तक बना रहिएगा। चलिए शुरू करते हैं।


Redmi Note 15 5G डिजाइन



दोस्तों इस फोन को हाथ में लेने पर एक चीज मुझे क्लियरली फील हुई वह मैं आपको बता दूँ की रेडमी ने जब यह स्मार्टफोन बनाया था तो उसका सबसे ज्यादा ध्यान इस फोन के डिजाइन पर ही था।तो जैसा की दोस्तों मैं आपको बता दूँ की इसका डिस्प्ले फ्लैट डिस्प्ले है और बॉक्सी फ्रेम के साथ आता है और साथ ही Readmi ने एक अप्रोच ली है की हम अभी भी कर्व डिस्प्ले देंगे।हम अभी भी बैक पैनल को कर्व करेंगे जिससे मार्केट में हमारी कंपनी का फ़ोन बाकी फोन के मुकाबले थोड़ा डिफरेंट नजर आये।

बाकी इस फोन का जो कलर है वो भी मुझे अच्छा लगा।फोन पूरा हिंट आफ सिल्वर दिखाई देता है।साथ ही इसमें ड्यूराबिलिटी ठीक- ठाक देखने को मिल जाती है।IP 66 की रेटिंग के साथ मिलिट्री सर्टिफिकेशन मिल जाता है और साथ इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट मिल जाता है जो की इसमें जबरदस्त काम करता है।


Redmi Note 15 5G डिस्प्ले


दोस्तों अब बात कर लेते हैं इस स्मार्टफोन के डिस्प्ले की। तो भाई साहब इस फोन का डिस्प्ले काफी ज्यादा इम्प्रेशिव लगता है।इसमें  6.77 इंच का एक अमूलएड डिस्प्ले देखने को मिल जाता है जो की 120htz के रिफ्रेश रेट के साथ आता है और जाहिर से बात है की कर्व डिस्प्ले है।साथ ही इसमें 30 टू 100 नीट्स की पीक ब्राइटनेस भी देखने को मिल जाती है।इसकी आउटडोर विजीविलिटी भी काफी ज्यादा विजीवल है और साथ ही इसके वजल्स भी काफी ज्यादा कम हैं।ओवरआल डिस्प्ले का स्क्रीन टू रेशियो ही बहुत सही लगा रहा है।अब बात कर लेते हैं इस स्मार्टफोन के बैटरी की।


बैटरी 



दोस्तों इस स्मार्टफोन के बैटरी में तो कोई कोम्प्रोमाईज़ किया ही नहीं गया है,इसलिए आपको बता दूँ की अभी जल्दी जितने भी स्मार्टफोन लांच हुए हैं सब स्मार्टफोन की बैटरी 6000mh या फिर 7000mh की देखने को मिलती है।दोस्तों जब से सिलिकॉन कार्बन टेक्नोलॉजी आई है तब से बैटरी की कैपेसिटी काफी ज्यादा बढ़ गई है।रेडमी ने भी इस फोन में सिलिकॉन कार्बन टेक्नोलॉजी की बैटरी यूज़ की है जो की 5520mh की है।45W की फास्ट चार्जिंग के साथ यह स्मार्टफोन 1 घंटा 4 मिनट में चार्ज हो जाता है, ऐसा मैंने चेक किया है।तो चार्जिंग स्पीड मेरे हिसाब से सही है।


Redmi Note 15 5G स्पेसिफिकेशन

 

Redmi Note 15 5G Review in Hindi: क्या यह फोन लेने लायक है? जानिए सच्चाई



 दोस्तों इसका स्पेसिफिकेशन उतना खास नहीं है क्योंकि इसके अंदर Snapdragon63 मिलता है जो की बेस्ट प्रोसेसर नहीं है, इसके प्राइस के सिगमेंट में। UFS 2.2 का स्टोरेज भी मिल जाता है ओ भी 8 GB की LPDDR 4X RAM के साथ। तो अगर इन सभी का कॉम्बिनेशन करें तो यह स्मार्टफोन सिर्फ नार्मल टास्क के लिए ही बना है।वहीं 3000 के आराउंड इसमें मल्टीस्कोर स्कोर दिए गयें हैं।वहीं ये स्मार्टफोन कुछ कारणों से 60 fps पर ही लॉक्ड है क्योंकि इसमें fps 59 ही आ रहा है।तो ओवरआल यह फ़ोन सिर्फ नार्मल टास्क का परफॉरमेंस देने के लिए ही बनाया गया है।


कैमरा 



इस स्मार्टफोन के अंदर इसका जो मेन कैमरा है ओ 108 मेगापिक्सेल का देखने को मिल जाता है, 8 मेगापिक्सेल का इसका अल्ट्रावाइड लेंस है।जब मैंने इस फोन से फूटेज क्लिक किया तो एक चीज सामने आई की न तो फूटेज में कलर अच्छे आ रहें हैं और न ही ओवर सेचूरेशन कहीं पर नजर आ रही है।इसलिए फोटो की जानकारी की बात की जाये तो एवरेज ही है।वहीं इसमें 20 मेगापिक्सेल का सेम सेचूरेशन के साथ फ़्रंट कैमरा देखने को मिल  जाता है। हाँ अगर लाइटिंग कंडीशन अच्छी है तो सेल्फी अच्छी आ जाती है।इसके फ़्रंट कैमरे से हम 1080p तक फोटो शूट कर सकते हैं और बैक कैमरे से 4K का ऑप्शन मिल जाता है।


सॉफ्टवेयर 


वहीं अगर सॉफ्टवेयर की बात करूँ तो यह Android 15 पर बेस्ड है और इसके अंदर आपको OS 2 देखने को मिल जाता है।इसके अंदर आपको 4 इयर्स के 4 मेजर सॉफ्टवेयर सॉफ्टवेयर देखने को मिलेंगे और 6 इयर्स का सिक्योरिटी पैच देखने को मिल जायेगा।बाकी प्रीइंस्टाल ऐपस् की बात करूँ तो इस फोन में मिलता है जिसे हम आसानी से डिसेबल कर सकते हैं।

अगर आपने Redmi की हाईपर OS यूज़ कर रखी है तो आपको उसका सेम एक्सपीरियंस इस फोन में देखने को मिल जायेगा और साथ ही इसमें Mi का डायलर भी देखने को मिल जाता है।


निष्कर्ष 

 

दोस्तों इस फ़ोन को लेकर जो Redmi ने डिफरेंट अप्रोच रखी है की हम कर्व डिस्प्ले देंगे और फोन को स्लिम रखेंगे तो काफी चाँसेज हैं इसके।इसलिए बता दूँ की जो लोग कर्व डिस्प्ले और स्लिम वाला फोन पसंद करते हैं उनको Redmi Note 15 5G का डिजाइन 100% पसंद आयेगा।अगर हम पर्सनली बतायें अपने एक्सपीरियंस से तो दोस्तों इस फोन का डिस्प्ले मुझे बहुत ही इम्प्रेशिव लगा है।

अगर आपकी प्राइयोरिटी है की इस फोन के अंदर एक अच्छी डिस्प्ले और एक अच्छा डिजाइन देखने को मिले तो आप इसे 100% चेकआउट कर सकते हो।दोस्तों यह तो रहा इस फोन के बारे में मेरा ओपेनियन।अब आप इस फोन के बारे में क्या सोचते हो कमेंट बॉक्स में जरुर बताना और अगर हमारा यह आर्टिकल आपको पसंद आये तो फॉलो जरूर करना, धन्यवाद।






एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ