नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका आज के एक और शानदार ब्लॉग पोस्ट में। देखो दोस्तों 2026 स्टार्ट हो गया है और YouTube की बहुत सारी प्राइवेसी पॉलिसी चेंज हों गईं हैं।बल्कि मैं तो यह कहूंगा की YouTube पूरी तरह से बदल गया है।आज के इस ब्लॉग पोस्ट में मैं आपको 5 केटेगरी ऐसी बताऊंगा जिनमे अगर आप अपना चैनल बनाने की सोंच रहे हैं या चैनल चला रहे हैं, तो मैं तो आपको यह रिकमंड करूँगा की इन केटेगरी का चैनल आप बिलकुल भी मत बनाना।क्योंकि इन 5 केटेगरी में जिनका भी YouTube चैनल बना हुआ है उनका मोनीटाइजेशन यूट्यूब ने बंद कर दिया है।यह मान लीजिये की अब उनका चैनल मोनीटाइज़ नहीं हो पायेगा।तो चलिए बिना देरी किये दोस्तों हम ब्लॉग पोस्ट में आगे बढ़ते हैं।
रीयूज कंटेंट
दोस्तों नंबर 1 पर आती है रीयूज कंटेंट वाली केटेगरी।दोस्तों अब आपके मन में यह सवाल आया होगा की रीयूज कंटेंट तो कई सालों से मोनीटाइज़ नहीं हो रहा है।लेकिन दोस्तों अब इस आधुनिक जमाने में आप थोड़ा दिमाग लगाकर भी रीयूज कंटेंट का यूज करोगे फिर भी ओ मोनीटाइज़ नहीं होगा।अब ये रीयूज कंटेंट होता क्या है? दोस्तों आपको बता दूँ जैसे की आपने YouTube पर किसी मूवी की क्लिप डाल दी, वेब सीरीज की क्लिप डाल दी या मूवी का कोई सीन काटकर डाल दिया, तो इसे ही रीयूज कंटेंट कहते हैं।कुल मिलाकर अगर मैं आपको समझाऊँ तो आप दूसरे का कंटेंट डाल रहे हैं और आपने उसमे बस अपना थोड़ा बहुत दिमाग लगाया है।तो दोस्तों अगर आप इस तरह के कंटेंट पर मेहनत कर रहे हो तो बंद कर दो, क्योंकि आपकी मेहनत बेकार जायेगी और चैनल मोनीटाइज़ नहीं होगा।
कॉपीराइट फुटेज टू Ai वॉइस
दूसरी जो केटेगरी है ओ बहुत ही कमाल की है दोस्तों।अब बता दूँ की जो कॉपीराइट फुटेज होती हैं इनके साथ लोग Ai वॉइस चिपका देते हैं।अब जो Ai वॉइस वाली वीडियो होती है जिन्हे हम रोबोटिक वॉइस भी कह सकते हैं इसमें कॉपीराइट तो नहीं आता है लेकिन दोस्तों यह एक तरह का Ai वॉइस कंटेंट है। यूट्यूब ने साफ मना कर दिया है की इस तरह के कंटेंट को वह मोनीटाइज़ नहीं करेगा, लेकिन अगर आप वॉइस ओवर कर दोगे तो मोनीटाइज़ हो जायेगा। लेकिन ध्यान रहे दोस्तों की आपका वॉइस ओवर Ai वाला नहीं होना चाहिए और जिसमें रोबोटिक फील नहीं आना चाहिए।नहीं तो आप कितना भी मेहनत क्यों न कर लो आपका वीडियो स्पेम में चला जायेगा और चैनल मोनीटाइज़ नहीं होगा।
डेंजर एंड हार्मफुल कंटेंट
अब जो अगली केटेगरी है उसका नाम है डेंजर एंड हार्मफुल कंटेंट।वैसे तो यह पॉलिसी पहले से ही YouTube ने लागू कर रखी थी, लेकिन अब यह और भी ज्यादा सख्त कर दी गई है।इसमें फेक प्रैंक वगैरह वाले कंटेंट आते हैं या फिर आप कोई ऐसा कंटेंट बना रहे हो जो की ख़तरनाक है और हार्मफुल है, तो फिर आपको इस तरह का कंटेंट नहीं बनाना चाहिए इसमें आपका चैनल कभी भी नहीं मोनीटाइज़ होगा।दोस्तों अगर आप चाहे जितना ही कंटेंट को सजा लो चाहे जितना ही अच्छा थंबनेल बना लो या फिर हो सकता है की आपके चैनल पर 1 मिलियन व्यूज आ जाएँ लेकिन यूट्यूब आपके चैनल को कभी भी मोनीटाइज नहीं करेगा।
म्यूजिक रॉयल्टी फ्री
अब हम अगले जिस केटेगरी की बात करने वाले हैं वो है म्यूजिक रॉयल्टी फ्री कंटेंट। इसमें क्या होता है की लोग एक म्यूजिक ले लेते हैं जो की एक कॉपीराइट फ्री म्यूजिक होता है और उस म्यूजिक पर जो वीडियो लगाते हैं वो भी कॉपीराइट फ्री होता है।लेकिन यह दोस्तों अब नहीं होगा की आप कॉपीराइट फ्री कोई म्यूजिक ले लेंगे और उसपर कॉपीराइट फ्री वीडियो लगाकर उसे यूट्यूब पर डाल देंगे।लेकिन अब ऐसा न होगा क्योंकि अब ऐसे कंटेंट बिलकुल भी मोनीटाइज नहीं होने वाले हैं। इसमें आपको लिखा आयेगा की आपका जो चैनल है ओ एडसेंस की पॉलिसी को मीट नहीं करता है।
तो दोस्तों ऐसे कंटेंट पर मेहनत मत कीजिये, क्योंकि आप कुछ भी करें लेकिन आपके कोर कंटेंट का जो ओर्जिनल आईडिया है ओ आपका खुद का होना चाहिए और उस वीडियो के अंदर ह्यूमन टच जरुर होना चाहिए।
लौ क्वालिटी नो एफर्ट कंटेंट
दोस्तों इस प्रकार के कंटेंट में जब आप अपने यूट्यूब चैनल को मोनीटाइज़ के लिए एप्लाई करते हैं तब आपको एक मेल आता है की आपका जो कंटेंट है ओ एडवटाइजमेन्ट फ्रेंडली कंटेंट नहीं है और वह हमारी मोनीटाइजेशन पॉलिसी से मेल नहीं खाता है।अब आइये जानते हैं की यह एरर क्यों आता है। दोस्तों यह एरर इसलिए आता है की आपके कंटेंट में कोई एफर्ट लगा ही नहीं होता है, जैसे आपने वीडियो में कोई टेक्स्ट चला दिया तो वीडियो में टेक्स्ट ही चल रहा है या फिर आपने कोई ऐसा टेम्पलेट बनाया जिसमें आपके सारे वीडियो उसी टेम्पलेट पर चल रहे हैं बस आप वीडियो में थोड़ा बहुत कुछ चेंज कर दे रहे हैं।
इसके अलावा आप खाली कैमरा पकड़ लिए और उसे ही लेकर मार्केट में घूम रहे हैं और कुछ बोल नहीं रहे हैं।तो दोस्तों ऐसे कंटेंट माइंडलेस कंटेंट होते हैं और इस तरह के जो लो एफर्ट कंटेंट हैं बिल्कुल नहीं चलते हैं। तो दोस्तों अगर आप अपने चैनल को मोनीटाइज करवाना चाहते हैं तो ऐसे कंटेंट से बचके रहिएगा।
निष्कर्ष
दोस्तों, 2026 में यूट्यूब सिर्फ व्यूज का नहीं बल्कि क्वालिटी, ओरिजिनलिटी और ह्यूमन एफर्ट का प्लेटफार्म बन चुका है। अगर आप reused, AI voice, low-effort या risky content पर काम कर रहे हैं, तो मोनेटाइजेशन की उम्मीद रखना अब गलत होगा। आज के समय में वही क्रिएटर्स आगे बढ़ेंगे जो ओरिजिनल आइडियाज, खुद की वॉइस और जेनुइन वैल्यू के साथ कंटेंट बनाएंगे। इसलिए चैनल शुरू करने से पहले केटेगरी का सही चुनाव करें, पॉलिसीज को समझें और लॉन्गटर्म सोच के साथ काम करें — तभी यूट्यूब से sustainable earning संभव है।


0 टिप्पणियाँ