iPhone 17 Series हुई सस्ती?Flipkart & Amazon Sale | iPhone 15, 16 भी Discount में

iPhone 17 Series हुई सस्ती?Flipkart & Amazon Sale | iPhone 15, 16 भी Discount में


 नमस्कार दोस्तों, स्वागत है आपका हमारे आज के इस Tech News वाले ब्लॉग पर।दोस्तों आपको बता दूँ की बहुत सारे लोग iPhone 17 को खरीदने के लिए जनवरी के मंथ इंड का वेट कर रहें है और आज 14 जनवरी हो चुकी है जो iPhone पे आपको रिपब्लिक डे सेल पे ऑफर देखने को मिलते हैं।ये ऑफर आपको Amazon या फिर Flipcart की सेल में देखने को मिल सकते हैं। नहीं तो फिर ऑफलाइन भी आपको ये ऑफर देखने को मिल जायेंगे।तो किस तरीके से यह ऑफर आ सकते हैं और iPhone 17 सीरीज के किस - किस पे यह ऑफर आपको देखने को मिलेंगे, इसी के  बारे में आज के इस आर्टिकल में हम आपको पूरी जानकारी देंगे। तो चलिए शुरू करते हैं।


iPhone 17 प्रो डिस्काउंट 


iPhone 17 Series हुई सस्ती?Flipkart & Amazon Sale | iPhone 15, 16 भी Discount में



तो सबसे पहले हम बात करेंगे iPhone 17 प्रो की जिसका बेस वैरियंट 256 GB है।जिसकी एकचुअल प्राइस वैसे 1,35,000 है लेकिन विजय सेल्स की वेबसाइट पर इस फोन की प्राइस जो जरनल प्राइस है वो 1,25,000 हो रखी है, तो है न दोस्तों काफी ज्यादा डिस्काउंट इस iPhone 17 प्रो पर।इसी के साथ आपको क्रेडिट कार्ड पर 5,000 का डिस्काउंट अलग से भी मिल जायेगा, जिससे इसकी प्राइजिंग 1,20,000 हो जाती है।

तो सिंपल सी बात है दोस्तों अगर देखा जाये तो आपको iPhone 17 प्रो  या फिर प्रो मैक्स पर 10,000 तक का डिस्काउंट देखने को मिल चुका है, तो यह काफी अच्छा डिस्काउंट है।अब जो लोग इसे ऑनलाइन खरीदना नहीं चाहते, वो इसे अभी विजय सेल्स से खरीद सकते हैं।


iPhone Air डिस्काउंट 


iPhone 17 Series हुई सस्ती?Flipkart & Amazon Sale | iPhone 15, 16 भी Discount में



अब जो अगला ऑफर है वो है iPhone Air पे।मैं इस फोन को लेकर काफी ज्यादा एक्सपेक्ट कर रहा था, क्योंकि Apple ने स्टार्टिंग में इस फोन की प्राइजिंग काफी ज्यादा रखी थी।और अब इस फोन पर बहुत तगड़ा डिस्काउंट देखने को मिल रहा है।फोन के लांच होने पर इसकी स्टार्टिंग प्राइस 1,20,000 थी।लेकिन अब आपको इसकी डायरेक्ट प्राइजिंग 95,000 देखने को मिल रही है, यानि की इस फोन पे सीधे 25,000 का डिस्काउंट देखने को मिल रहा है।वहीं कार्ड यूज़ करके आपको 5,000 का डिस्काउंट और मिल जायेगा,तो दोस्तों आप अब iPhone Air को केवल 90,000 में खरीद सकते हो।


iPhone 17 डिस्काउंट 


iPhone 17 Series हुई सस्ती?Flipkart & Amazon Sale | iPhone 15, 16 भी Discount में



अब अगर iPhone 17 की बात करें तो दोस्तों इसकी प्राइजिंग उतनी ही है, जितने में यह स्मार्टफोन लांच हुआ था।असल में जो ऑफर हैं वो पहले से कम मिल रहें हैं।इसकी एक्चुअल प्राइस 83,000 है और इस पर आपको कार्ड लगाकर 3,000 तक का ऑफर भी मिल जायेगा EMI ट्रांजेक्शन पर।तो दोस्तों करंट सेचूऐसन तो यह हो रखी है की इस टाइम पर iPhone 17 को परचेज करना ही मुश्किल हो गया है। इस पर अच्छे ऑफर और डिस्काउंट पाना काफी मुश्किल है इस टाइम पर।


iPhone 16 डिस्काउंट 


iPhone 17 Series हुई सस्ती?Flipkart & Amazon Sale | iPhone 15, 16 भी Discount में



अब iPhone 16  की बात करें तो फ्लिपकार्ट पर इसकी प्राइस डिस्काउंट लगाकर 59'000 देखने को मिल जाती है।हाँलाकि एक्सचेंज ऑफर वगैरह लगा कर इस प्राइस को थोड़ा और कम किया जा सकता है, लेकिन जो एक्सपेक्टेड प्राइस है इसकी ओ 55,000 यह उसके आसपास ही है। तो दोस्तों अगर आपके पास इतना बजट है तो आप इस पर पैसे खर्च कर सकते हो. नहीं तो आपके पास एक और ऑप्शन है ओ है iPhone 15 का। दोस्तों डायनामिक आईलैंड इसमें भी आपको मिल जायेगा तो आइये इसके बारे में थोड़ा विस्तार से जानें।


iPhone 15 डिस्काउंट 


iPhone 17 Series हुई सस्ती?Flipkart & Amazon Sale | iPhone 15, 16 भी Discount में



दोस्तों अगर हम iPhone 15 के डिस्काउंट की बात करें तो आपको बता दूँ की अभी आप इसकी प्राइस देखोगे तो 50 से 60 हजार के बीच में अभी देखने को मिलेगी।लेकिन इस बार iPhone 15 Amazon पर देखने को मिलेगा काफी चीप प्राइस में।जैसे की अगर आप कार्ड वगैरह लगाते हो तो डिस्काउंट लगाकर आपको 56,000 तक ये पड़ सकता है।अब अगर iPhone 15 इस डिस्काउंट के साथ मिल रहा है तो यह आपके लिए काफी अच्छी चॉइस रहेगी और यह वैल्यू फॉर मनी वाला फोन भी है।बेसिकली कार्ड डिस्काउंट का मैं इसलिए बोल रहा हूं क्योंकि 1000 से लेकर 2000 या फिर 2500 तक फायदा यहाँ पर आपको मिल सकता है,तो यह आपके लिए फायदेमंद डील हो सकती है।


निष्कर्ष



दोस्तों, अगर कुल मिलाकर देखा जाए तो Republic Day Sale 2026 iPhone खरीदने वालों के लिए काफी अच्छा मौका लेकर आई है। iPhone 17 Pro और iPhone Air पर जहां शानदार डिस्काउंट देखने को मिल रहा है, वहीं iPhone 15 और iPhone 16 अभी भी वैल्यू फॉर मनी ऑप्शन्स बने हुए हैं।
अगर आपका बजट हाई है तो iPhone 17 Pro या Air एक प्रीमियम चॉइस हो सकती है।खरीदने से पहले ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ऑफर की तुलना अवश्य करें,ताकि आपको अच्छी डील मिल सके।इसी के साथ दोस्तों हमारी यह जानकारी आपको पसंद आई हो तो हमें फॉलो करना न भूलें, मिलते हैं अगले आर्टिकल में तब तक के लिए, धन्यवाद।






एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ