नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका आज के एक और नये ब्लॉग पोस्ट में।दोस्तों आज के इस आर्टिकल में मैं एक ऐसे फोन के बारे में जानकारी देने वाला हूं जो की अभी इंडिया में लांच नहीं हुआ है, लेकिन इस फोन का हमने कहीं से जुगाड़ किया है और इसे टेस्ट किया है।मैंने इस फोन के स्पेक्स को देखा न तो थोड़ा रुक गया क्योंकि 10,001mh की बैटरी ऊपर से लाइट वेट और स्लिम भी। साथ ही इस फोन का जो कलर है न ओ iPhone 17 की तरह ही लग रहा है।तो दोस्तों चलिए बिना देरी किये इस स्मार्टफोन के बारे में डिटेल में जानें।
फर्स्ट फील एंड डिजाइन
दोस्तों फोन को जब हमने हाथ में पकड़ा तो इसका वेट मुझे काफी नार्मल लगा।क्योंकि इतनी हैवी बैटरी डालने के कारण फोन का वेट बहुत ज्यादा होता है, लेकिन यह फोन उतना हैवी फील नहीं होता है।अब देखिए 10,001 की बैटरी होने के बावजूद भी ऐ फोन बहुत ही स्लिम है, तो यह थोड़ा मुझे सरप्राइजिंग लग रहा है।
बाकी भगवा कलर में कंपनी इस फोन को लांच करेगी। यानि इसका कलर iPhone 17 से मिलता जुलता है।तो कलर तो मुझे काफी ज्यादा इम्प्रेसिव लगा।साथ ही इसमें कर्व डिस्प्ले दिया जा रहा है।ऊपर की साइड में आपको हल्का सा कट आउट मिलता है इयर पीस के लिए।इसी के साथ इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट और 6.8 इंच की फुल एचडी 144htz वाली डिस्प्ले भी यहां पर देखने को मिल जाती है।
Realme P4 Power परफॉरमेंस
परफॉरमेंस की बात करें तो Realme ने इसमें आपको MediaTek डाइमेंसिटी 7400 अल्ट्रा चिपसेट ऑफर किया है।यह 8 कोर वाला एक चिपसेट होता है और इसमें 4 पावर कोर होते हैं।अब जो पावर कोर होते हैं न वो 2.6 गीगाHz पे क्लोक्ड हैं, बाकी जो पावर एफिशयनशी कोर होते हैं वो बैटरी सेव करने वाले होते हैं वो वो 2गीगा Hz पर क्लॉक्ड हैं।बाकी प्रोसेसर की बात करें तो वही है। केजुअल गेमिंग और एडिटिंग आप कर सकते हो।
Realme P4 Power BGMI टेस्ट
वैसे अगर BGMi की ज्यादा से ज्यादा सेटिंग्स की बात करूँ तो HDR या फिर HD तक यह अल्ट्रा फ्रेम रेट पर जा रहा है। लेकिन अगर आपको एक अच्छा फ्रेम रेट चाहिए तो सुपर स्मूथ ग्राफिक सेटिंग सिलेक्ट करना पड़ेगा।इसे आप एक्सट्रिम प्लस तक लेकर जा सकते हो।
कैमरा
यार इंडिया में कोई फोन लांच हो और उसके कैमरे की बात हम न करें ये हो ही नहीं सकता है। अब यहां पर रियर कैमरे के बारे में बात करूँ तो इस फोन में तीन कैमरे दिए गए हैं, लेकिन मेन दो ही सेंसर है।एक 50 मेगापिक्सल शूटर है और दूसरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा है।
फोटो में ये डीसेंट क्वालिटी की फोटो निकलकर देता है और ये चीज मुझे काफी अच्छी लगी।वीडियोज में मुझे दोबारा डिजिटल शॉर्पनेस देखने को मिली है क्योंकि जब भी आप वीडियो निकाल रहे होते हैं तो ये मैक्सिमम जाता है 4k 30fps तक और अल्ट्रावाइड में रहता है 1080p 30fps तक।इसका मतलब यह है की अगर आप वीडियो रिकॉर्ड करते समय अल्ट्रावाइड से मेन कैमरा में स्विच करना चाहते हो तो वो आप नहीं कर सकते हो।
बैटरी
दोस्तों अगर हम बैटरी की बात करें तो इस फोन में आपको 10,001mh की बैटरी देखने को मिल जाती है। यानि की ये दुनिया का सबसे बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन है।इससे पहले Huawei का पहला स्मार्टफोन चायना में लांच हुआ था जिसमें 10,000mh की बैटरी देखने को मिली थी।अब यहां पर Realme ने सोंचा की हम कहेंगे की हमने दुनिया का सबसे बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन लांच किया है, इसलिए उन्होंने 1mh बढाकर 10,001mh कर दिया।जो की टाइप C पोर्ट के साथ 80W के फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा।
प्राइस और लांच डेट
अब इस स्मार्टफोन के लांच डेट की बात करें तो यह स्मार्टफोन 29 जनवरी को इंडिया में लांच कर दिया जायेगा, क्योंकि Flipkart पर लैंडिंग पेज आ चुका है।लेकिन अगर प्राइस की बात करें तो आपको बता दूं की Realme P सीरीज में दोस्तों तीन फोन लांच हो चुके हैं, Realme P4,Realme P4x और Realme P4Pro।तो ये सभी अच्छे फोन्स हैं और वैल्यू फॉर मनी भी हैं। इसलिए दोस्तों Realme P4 Power भी कुछ ऐसा ही होने वाला है।
अब यह फोन यह फोन आपको खरीदना चाहिए या नहीं।तो जिस प्राइस पॉइंट पे ये फोन आपको मिल रहा है वहां पर मेजर ट्रेड्स आपको कैमरा और परफॉरमेंस भी मिल रहा है। मतलब यह फोन 37,000 की प्राइस पॉइंट में कैमरा और परफॉरमेंस के साथ देखने को मिल जायेगा।
निष्कर्ष
Realme P4 Power उन यूज़र्स के लिए शानदार विकल्प है, जो लंबी बैटरी लाइफ, स्लिम डिज़ाइन और भरोसेमंद परफॉर्मेंस चाहते हैं। 10,001mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और अच्छा कैमरा इसे वैल्यू फॉर मनी बनाते हैं। हल्की गेमिंग, कंटेंट और रोजाना यूज़ के लिए यह फोन एक मजबूत दावेदार साबित होता है।


0 टिप्पणियाँ