Redmi Pad 2 Pro 5G Honest Review: Performance, Features और Price की पूरी जानकारी

 

Redmi Pad 2 Pro 5G Honest Review: Performance, Features और Price की पूरी जानकारी

नमस्ते दोस्तों, स्वागत है आपका एक और शानदार ब्लॉग पोस्ट में। दोस्तों अगर आप एक टैबलेट लेने की सोंच रहे हैं, जिसके अंदर आपको स्टाइलिश सपोर्ट मिल सके।आपको टैबलेट के अंदर एक मैसिव बैटरी और कीबोर्ड देखने को मिल जाये।तो हमारे पास है Redmi की तरफ से आने वाला इनका Pad 2 Pro जो की एक काफी इंट्रेस्टिंग प्रोजेक्ट है क्योंकि इसके अंदर 12000mh की एक मैसिव बैटरी देखने को मिल जाती है।साथ आपको यहां पर सिम का सपोर्ट भी मिल जाता है और काफी डीसेंट प्रोसेसर के साथ वैरियंट आपको देखने को मिल जाता है।तो आज के इस आर्टिकल में हम जानेंगे की टैबलेट के क्या - क्या फीचर्स हैं फिर क्या यह टैबलेट आपको लेना चाहिए या नहीं। तो चलिए शुरू करते हैं।


Redmi Pad 2 Pro 5G डिजाइन 



डिजाइन की बात करें तो इस टैबलेट का अगर आप बैक साइड देखेंगे तो आपको यूनबॉडी मेटल डिजाइन आपको मिल जायेगा।इसमें आपको दो वैरियंट देखने को मिल जायेगा एक Wi- Fi और एक 5G वाला।अब जो 5G वाला वैरियंट है उसमें आपको पॉलिकार्बोनेट सेकशन आन द बैक देखने को मिलेगा।साथ ही मेटल फ्रेम है दोनों वैरियंट में और इसकी जो थिकनेस है दोस्तों एकदम पतला 7.5mm का और वेट भी कम है लगभग 610  ग्राम के करीब।

2 कलर ऑप्शन में यह आपको देखने को मिल जायेगा ग्रेफाइट ग्रे और क्वीक सिल्वर।IP 53 का स्लैश रेजिस्टेंट भी आपको यहां मिल जायेगा। लेकिन यहां आपको फिंगरप्रिंट सेंसर देखने को नहीं मिलेगा। तो देखा जाये तो ओवर ऑल डिजाइन ठीक - ठाक है।


Redmi Pad 2 Pro डिस्प्ले



दोस्तों इसका डिस्प्ले काफी हीउज है मुझे अच्छा लगा की इसमें 12.1 इंच की डिस्प्ले यहां पर यूज की गई है।आजकल टैबलेट में यही होना चाहिए।फायदा क्या होता है टैबलेट का की हमें हर चीज बड़ी - बड़ी देखने का रहता है न तो उसके हिसाब से 12.1 इंच का इसका डिस्प्ले काफी सही है। साथ ही यह आपको 2.5 के रिज्यूलेशन के साथ देखने को मिल जाता है।डिस्प्ले आपको आईपीएस एलसीडी देखने को मिल जाती है और साथ ही 120 htz की इसमें हाइ रिफ्रेश रेट देखने को मिल जाती है।इसकी जो मैक्स ब्राइटनेस है वो 600 नीट्स की है। आउटडोर भी ठीक - ठाक है और साथ ही इसमें गोरिल्ला ग्लास 3 की डिस्प्ले प्रोटेक्शन भी देखने को मिल जाती है।


प्रोसेसर 



Redmi Pad 2 Pro 5G Honest Review: Performance, Features और Price की पूरी जानकारी



परफॉरमेंस की बात करें तो दोस्तों इसमें आपको मिलता है Snapdragon 7s Gen4। उन्होंने यह जो चिपसेट यूज की मुझे काफी अच्छा लगा।एक बैलेंस चिपसेट आपको यहां पर देखने को मिलती है और यह अराउंड क्लोज टू 1 मिलियन AnTuTu स्कोर के साथ आती है, जो की अच्छी बात है।बाकी CPU अराउंड 90% के आसपास है।इसी के साथ इसमें LPDDR 4X और UFS 2.2 देखने को मिल जाता है।कॉल ऑफ DUT कुछ अराउंड 90fps है। हमने इसमें  WWE 2K 25 टेस्ट किया Netflix एडिशन वो चल जाता है।सॉफ्टवेयर इसका Hy OS 2 है और यह Android 15 पर बेस्ड है।


कैमरा 



रही बात कैमरा की दोस्तों तो आपको पहले ही बता दूं की जो टैबलेट होते हैं न वो कैमरा के लिए नहीं होते।टैबलेट का काम ही अलग होता है।लेकिन आपको बता दूं की इसका जो रियर कैमरा है न ओ 8 मेगापिक्सल का आपको मिल जाता है, जिसमें आप 60 fps पर फुल एचडी में वीडियो शूट कर सकते हो।इसी के साथ सेल्फी कैमरा 8 मेगापिक्सल का देखने को मिल जाता है।फुल एचडी 30 fps पर मिल जाता है।यानि की अगर आपको मीटिंग वगैरह या फिर जूम वीडियो कॉल करना हो तो वो आप कर सकते हो।


बैटरी



बैटरी दोस्तों इसकी काफी बेहतरीन होने वाली है। इसमें काफी अच्छी कैपिसिटी की बैटरी यूज की गई है।इसमें आपको 12,000mh की बैटरी देखने को मिलती है, जो की काफी अच्छा लगा मुझे।इसी के साथ 33W का एडेपटर भी देखने को मिल जाता है।सबसे अच्छी बात यह है की इसमें 27W का रिवर्स चार्जिंग भी देखने को मिल जाती है।मल्टीमीडिया काफी अच्छा चलता ह, गेम्स वगैरह आप काफी अच्छा खेल सकते हो। यानि की देखा जाये तो इसकी बैटरी 1से 2 दिन आराम से चल जाती है।


निष्कर्ष



दोस्तों अगर प्राइस की बात करें तो  यह तीन वैरियंट में देखने को मिल जाता है, पहला Wi-Fi वर्जन वाला 8128 में मिलेगा, दूसरा Wi-Fi +5G है  वो आपको 8128 और 8256 में देखने को मिलेगा।अब जो पहला है Wi-Fi वर्जन वाला वो आपको 25,000 के प्राइस के अंदर में देखने को मिल जायेगा।वहीं दूसरा जो Wi-Fi+5G है उसकी 25,000 की रेंज से शुरुआत है।

दोस्तों अब मैंने Redmi Pad 2 Pro 5G के बारे में मैंने क्लियर बता दिया। अब आप इसे अपने रिक्वायर्मेंट के हिसाब से चूज कर सकते हैं।वैसे मार्केट में बहुत सारे ऑप्शन मिलते हैं, ऐ भी आपको उनमें से एक देखने को मिल जायेगा।उम्मीद करता हूं दोस्तों आपको यह आर्टिकल जरूर पसंद आयेगा, धन्यवाद।






एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ