Infinix NOTE EDGE 5G Honest Review | खरीदने से पहले जान लो सच

 

Infinix NOTE EDGE 5G Honest Review | खरीदने से पहले जान लो सच

नमस्ते दोस्तों क्या हालचाल है? दोस्तों आज मैं आपको इस आर्टिकल में बताने वाला हूं Infinix NOTE EDGE 5G के बारे में।दोस्तों इस स्मार्टफोन को मैं पिछले 7 दिनों से यूज कर रहा हूं, इसलिए आज के इस आर्टिकल में मैं इस स्मार्टफोन को लेकर अपना खुद का एक्सपीरियंस बताऊंगा।इसी के साथ यह भी बताऊंगा की जो इसकी ₹20,000 स्टार्टिंग प्राइस है उसमें इसे खरीदना चाहिए या फिर नहीं खरीदना चाहिए।तो चलिए दोस्तों बिना देरी किये ब्लॉग पोस्ट में आगे बढ़ते हैं और सभी के बारे में एक - एक करके जानकारी प्राप्त करते हैं।


Infinix NOTE EDGE 5G बिल्ड एंड डिजाइन 


अगर दोस्तों इसकी बिल्ड क्वालिटी की बात करूँ तो इसकी बैक साइड में प्लास्टिक का बैग दिया गया है, जो की टेक्सचर फीलिंग कराता है। इसी के साथ बगल में इसके प्लास्टिक का फ्रेम दिख जाता है, बटन दिख जाता है स्क्रीनशॉट लेने के लिए और इसके ऊपर में आपको JBL का ब्रांडिंग भी मिल जाता है।आपको इसमें कर्व डिस्प्ले देखने को मिल जायेगा।इसके साइड में भी कर्व दिया गया है।

7.2mm के थिकनेस के साथ आता है और नीचे की साइड में इसके सिम ट्रे और 2.0 का टाइप C का पोर्ट भी मिल जाता है।बाकी यह फोन तीन कलर के ऑप्शन में आता है, लेकिन मेरे पास अभी ग्रीन कलर वाला है।तो डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी इसकी काफी बढ़िया है।

डिस्प्ले


डिस्प्ले की बात करें तो यहां पर मिल जाता है आपको 6.78 इंचेस का 3D कर्व डिस्प्ले वो भी 1.5K एमूलेड डिस्प्ले और 1.20htz के रिफ्रेश रेट के साथ।इसमें काफी स्मूथनेस देखने को मिल जाती है। पीक ब्राइटनेस यहां पर 4500 नीट्स देखने को मिल जाती है।10 बीट्स का पैनल और Gorilla Glass 7i का प्रोटेक्शन भी मिल जाता है।यहां पर डिस्प्ले कलर में दो कलर मोड मिलते हैं पहला ब्राइट कलर में आता है और दूसरा ओरिजिनल आता है।

परफॉरमेंस एंड सॉफ्टवेयर 


Infinix NOTE EDGE 5G Honest Review | खरीदने से पहले जान लो सच

परफॉरमेंस की बात करें तो यहां पर आपको डायमेंसिटी 7100 का प्रोसेसर देखने को मिल जायेगा ओ भी LPDDR5X रैम और UFS 2.2 स्टोरेज के साथ। अब भाई प्रोसेसर नया है लेकिन यह 6 नैनोमीटर पर बेस्ड है।इसका AnTuTu स्कोर 7.5 लाख के आसपास आता है और ये नार्मल टास्क को केजुअल हैंडल कर सकता है।बाई पास चार्जिंग का ऑप्शन भी दिया गया है और Infinix का फोन है इसलिए इसमें XOS नाम का इनका सॉफ्टवेयर भी दिया गया है इसमें।साथ ही 5 साल के सिक्योरिटी पैकेज के साथ Android16 के साथ XOS16 भी इसमें आपको देखने को मिल सकता है।

कैमरा 


तो बात करें इस स्मार्टफोन के कैमरे की तो यहां पर आपको दो कैमरा देखने को मिल जायेंगे, लेकिन आपको रियल लाइफ में एक ही काम में आने वाला है।यहां पर आपको 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 13 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर देखने को मिल जायेगा।यह मैक्सिमम 2K एट 3fps और 1080p एट 60 fps फ्रंट कैमरा से और बैक कैमरा से वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है।इसी के साथ यहां पर आपको कोई अल्ट्रावाइड एंगल लेंस नहीं मिलने वाला है तो मेन कैमरा से ही आपको काम चलना पड़ेगा।

बैटरी  


इस डिवाइस में न दोस्तों जान फूंकने के लिए मिलती है पूरे 6500mh की बैटरी ओ भी 45W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ।इसी के साथ 10W का रिवर्स चार्जिंग का भी सपोर्ट आपको यहां पर देखने को मिल जाता है।बायपास चार्जिंग का भी सपोर्ट मिल जाता है तो यह एक अच्छा चीज है बैकअप अच्छा देगी लेकिन डिपेंड करता है की आप इसे कैसे यूज करते हैं।

वैरियंट एंड प्राइस 


दोस्तों अब बात करूँ इसकी वैरियंट और प्राइस की न तो देखिए ये तीन वैरियंट के साथ आता है।पहला जो वैरियंट है वो है 6 GB रैम और 128 GB स्टोरेज वाला जिसकी प्राइस है ₹21,999 और दूसरा है 8 GB रैम और 128 GB स्टोरेज वाला जिसकी प्राइस है ₹23,999 और जो तीसरा वैरियंट है वो है 8 GB रैम और 256 GB स्टोरेज वाला जो की ₹25,999 रेंज की प्राइस में आता है।तो देखा जाये तो ₹22,000 की प्राइस रेंज में यह शुरू होता है, लेकिन अगर कार्ड वगैरह लगाएंगे तो आपको डिस्काउंट मिल सकता है।

निष्कर्ष


तो दोस्तों 7 दिनों के इस्तेमाल के बाद मैंने यह जाना कि Infinix NOTE EDGE 5G एक स्टाइलिश और फीचर-पैक स्मार्टफोन साबित होता है। इसकी 1.5K कर्व AMOLED डिस्प्ले, बड़ी 6500mAh बैटरी और क्लीन Android 16 एक्सपीरियंस इसे खास बनाते हैं। हालांकि कैमरा सेक्शन औसत है और प्रोसेसर गेमिंग के लिए नहीं बना, फिर भी मल्टीमीडिया और नॉर्मल यूज़ के लिए यह फोन संतुलित परफॉर्मेंस देता है। ₹20,000 के आसपास सही ऑफर में यह एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ