Realme Neo 8. (GT 8) भारत में लॉन्च | Features, Price aur Launch Date पूरी जानकारी

 

Realme Neo 8. (GT 8) भारत में लॉन्च | Features, Price aur Launch Date पूरी जानकारी

नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका एक और नये ब्लॉग पोस्ट में। दोस्तों चायना में Realme ने अपने नये फोन Realme Neo 8 को फाइनली चायना में लांच कर दिया है और यही फोन भारत में Realme GT के नाम से भारत में आने वाला है।दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हम इस फोन के बारे में आप सभी को डिटेल्स में बतायेंगे की यह फोन चायना में कितने प्राइस में लांच हुआ है। यह फोन इंडिया में कब आ सकता है और इस फोन की इंडियन प्राइस क्या होनी चाहिए। तो चलिए दोस्तों बिना देरी किये शुरू करते हैं।


डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी 



तो दोस्तों सबसे पहले डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी की बात करें तो यह फोन बैक साइड से काफी बढ़िया लगता है। इस फोन में बैक साइड में ग्लास का बैक दिया गया है और फ्रेम भी इसका मेटल का है और इसके कैमरा माड्यूल की साइड में आपको RGB लाइट भी देखने को मिल सकती है। यह लाइट कस्टमाइजेबल भी है और सेचूएसन के हिसाब से समय - समय पर ब्लिंक भी करती है। इन हैंड फील भी इसका काफी अच्छा है। इसी के साथ फ़्रंट साइड में एक फ्लैट सेंटर पंच होल वाला डिस्प्ले भी दिया गया है।IP 69 की रेटिंग भी इस फ़ोन में दी गई है जो पानी और डस्ट को आराम से झेल सकती है। 


Realme Neo 8 डिस्प्ले



डिस्प्ले की बात की जाये तो इस फोन में 6.7 इंच का 1.5 के रिज्यूलेशन वाला एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जो की Samsung के पैनल के साथ देखने को मिल जाता है।इसके साथ ही इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।165 htz का रिफ्रेश रेट भी दिया गया है और 6500 नीट्स की पीक ब्राइटनेस भी दिया गया है।वहीं HDR 10 प्लस डॉल विजन का भी सपोर्ट दिया गया है।तो फोन का डिस्प्ले बहुत अच्छा है और कंटेंट वाचिंग में भी एकदम मस्त है।


कैमरा



अगर इस फोन के  कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो आपको इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। जिसमें आपको 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा विथ Sony सेंसर के साथ प्लस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया जायेगा।प्लस 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो टेरिस्कोप कैमरा दिया जायेगा।वहीं फ़्रंट साइड में आपको 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा रहा है।



Realme Neo 8. (GT 8) भारत में लॉन्च | Features, Price aur Launch Date पूरी जानकारी



तो देखिए दोस्तों ओवरऑल कैमरा सेटअप ठीक- ठाक ही देखने को मिलने वाला है।जब भी आप कोई फोटो क्लिक करेंगे या वीडियो रिकॉर्ड करेंगे तो यह आपको अच्छा क्वालिटी का निकाल कर देने वाला है।कैमरा में यह फ़ोन परफेक्ट ही होगा।


बैटरी



जहाँ तक बैटरी की बात करें तो इस फोन में 8000mh की बैटरी दी गई है , जो की 80W की फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट के साथ देखने को मिल जाती है।तो इसकी बैटरी जितनी मस्त है उतनी ही चार्जिंग भी मस्त है।जो लोग ऐसे फोन की तलाश कर रहे हैं जिसमें बहुत ज्यादा बैटरी हो तो उस मामले में यह फोन उनके लिए बेस्ट होने वाला है।


इसी के साथ इस फोन में Wi- Fi 7,ब्लूटूथ 6.0,NFC और आई आई ब्लास्टर की कनेक्टिविटी भी दी गई है।अगर यह फोन इंडिया में आयेगा तो 5G सपोर्ट के साथ देखने को मिलेगा।साथ में 11 बैंड का सपोर्ट और Android 16 भी इसमें मिलने वाला है।


प्राइस



दोस्तों अगर प्राइस की बात करें तो यह फोन इसी फीचर्स के साथ चायना में ₹31,000 के प्राइस पे लांच हुआ है, जो की चायना में 2399 यू में देखने को मिलेगा।लेकिन अगर यह फोन इंडिया में आया तो इसकी प्राइस ₹31,000 नहीं होने वाली है। कहा जा रहा है की इस फोन का जो बेस्ट वैरियंट होगा उसका प्राइस ₹45,000 के आसपास होने वाला है। तो अगर आप इस फोन को लेने की सोंच रहे हैं तो ₹45,000 का टारगेट लेके चलिएगा।इससे कम प्राइस में मिलने का चांस बहुत कम है।


लांच डेट



इंडिया लांच की बात करें तो दोस्तों यह फोन इंडियन मार्केट में अभी लांच नहीं होने वाला है।लिस्टर का मानना है की यह फोन फरवरी के लास्ट में या फिर मार्च के फर्स्ट सप्ताह में लांच हो सकता है।तो अगर आप इस फोन को लेना चाहते हैं और वेट कर रहे हैं to आपको थोड़ा और वेट करना होगा।दोस्तों इस Realme Neo 8 को लेकर जो भी अपडेट था वो मैंने बता दिया है, अगर आपको आर्टिकल पसंद आये तो हमें कमैंट्स में जरूर बतायें, मिलते हैं अगले आर्टिकल में तब तक के लिए धन्यवाद।







एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ